14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलशेर कभी बूढ़ा नहीं होता... संन्यास लेकर कोचिंग करने लगे, सिर्फ सात...

शेर कभी बूढ़ा नहीं होता… संन्यास लेकर कोचिंग करने लगे, सिर्फ सात गेंद में मचा दी सनसनी

Published on

सेंचुरियन

वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है। इंडियन प्रीमियर लीग में भले ही उनकी फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने उन्हें संन्यास दिलवाकर बैटिंग कोच बना दिया, लेकिन साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग में वह मुंबई की फ्रैंचाइजी एमआई केपटाउन की कप्तानी करते हैं। SA20 में उन्होंने बल्ले से कोहराम मचा दिया। सिर्फ सात गेंदों में ताबड़तोड़ 27 रन बनाते हुए साबित कर दिया कि अब भी उनके भीतर काफी क्रिकेट बचा हुआ है। बता दिया कि शेर कभी बूढ़ा नहीं होता।

सुपरस्पोर्ट पार्क में SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 385.71 की स्ट्राइक रेट से दो चौके और तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाए। केपटाउन की पारी के 20वें ओवर के दौरान पोलार्ड ने जोरदार छक्का लगाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ईथन बॉश की लेंथ गेंद पर मिड-विकेट बाउंड्री की ओर छक्का जड़ा और गेंद मैदान के दूर छोर पर इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड के ऊपर पर जा लगी।

प्रिटोरिया कैपिटल्स पर इस शानदार जीत के साथ ही एमआई केपटाउन की प्लेऑफ की उम्मीदें भी जिंदा हैं। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केपटाउन ने निर्धारित 20 ओवरों में 248/4 रन बनाए। रयान रिकेलटन और डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 45 गेंदों पर 90 रन और 32 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी खेली। प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए कप्तान वेन पार्नेल ने 57 रन दिए, लेकिन तीन विकेट हासिल किए।

जवाब में, काइल वेरिन ने नौ छक्के और सात चौकों की मदद से 52 गेंदों पर नाबाद 116 रन बनाए। इसके बूते टीम 214/8 ही बना पाई। एमआई केपटाउन फिलहाल नौ मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। उनके पास सुपर किंग्स के बराबर अंक (13) हैं, लेकिन नेट रनरेट (एनआरआर) ज्यादा है। दूसरी ओर, प्रिटोरिया कैपिटल्स नौ मैचों में 10 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...