14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलशराब की बोतलें फेंकी, सामान तोड़ा... दिलजीत के कॉन्सर्ट से JLN स्टेडियम...

शराब की बोतलें फेंकी, सामान तोड़ा… दिलजीत के कॉन्सर्ट से JLN स्टेडियम को नुकसान

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JNL) में खिलाड़ी अपने हुनर को तराशते हैं. यहां वो प्रैक्टिस करते हैं, ताकी देश को ओलंपिक में मेडल दिला सकें. मगर अब इस स्टेडियम का हाल बेहाल हो गया है. इस स्टेडियम में कई जगह शराब की बोतलें पड़ी हैं.

रनिंग ट्रैक पर सड़ा हुआ खाना पड़ा दिखाई दे रहा है. कुर्सियां टूटी हैं. रनिंग के लिए तैयार कई हर्डल्स भी टूटे हुए हैं. बड़ी बात यह भी है कि खुद खिलाड़ी भी इन सबसे काफी परेशान हैं. दरअसल, स्टेडियम का यह हाल पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो के बाद हुआ है. यह कॉन्सर्ट 26 और 27 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें हजारों लोग पहुंचे थे.

धावक बेअंत सिंह ने शेयर किया वीडियो
शो के बाद अब इस स्टेडियम में जगह-जगह शराब की बोलत, पानी की खाली बोतल, खाना और खाने के पैकेट दिखाई दे रहे हैं. गंदगी की वजह से स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले एथलीट्स को अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी है. इसका एक वीडियो धावक बेअंत सिंह (Beant Singh) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इसके अलावा कॉन्सर्ट के बाद आजतक की टीम ने भी जब स्टेडियम का दौरा किया तो यही खराब हालात दिखाई दिए. इसके साथ-साथ रनिंग ट्रैक पूरी तरह से भीगे हुए थे और दाग लगे हुए थे. खिलाड़ियों ने भी अपनी व्यथा बताई और कहा कि उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है.

चालू स्थिति में स्टेडियम हैंडओवर होना है
बता दें कि इस कॉन्सर्ट के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और सारेगामा के बीच कॉन्ट्रैक्ट हुआ था. इसके अनुसार, कॉन्सर्ट आयोजकों ने एक नवंबर तक एक लिए स्टेडियम को किराए पर लिया है. इसके बाद इस स्टेडियम से सारा मलबा और कचरा साफ कर दिया जाएगा. कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, स्टेडियम इस तारीख से पहले चालू और साफ स्थिति में SAI को हैंडओवर किया जाना है.

फिलहाल, इस स्टेडियम में कोई भी राज्य, नेशनल या इंटरनेशनल लेवल के टूर्नामेंट या गेम्स नहीं होने हैं. आओ और खेल योजना के तहत ही एथलीट शाम को आकर प्रैक्टिस करते हैं. इसी के तहत एथलीट आज (28 अक्टूबर) को भी आए, लेकिन स्थिति ऐसी देखी तो उन्होंने कुछ हद तक सफाई करने की कोशिश की. स्टेडियम में अब भी सफाई का काम ही चल रहा है.

SAI के सूत्रों ने बताया…
– आओ और खेल योजना के तहत ही एथलीट शाम को आकर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस स्टेडियम में कोई भी एलीट, जूनियर या सब जूनियर लेवल का एथलीट ट्रेनिंग नहीं लेता है.
– स्टेडियम में फिलहाल कोई भी कैम्प नहीं चल रहा है. फिलहाल, इस स्टेडियम में कोई भी राज्य, नेशनल या इंटरनेशनल लेवल के टूर्नामेंट या गेम्स नहीं होने हैं.
– कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स ने कहा है कि वो स्टेडियम को उसी हालत में SAI को सौंप देंगे, जिस हालत में उन्होंने लिया था.
– कॉन्सर्ट दो दिन तक चला, जिसमें 70 हजार से ज्यादा लोग आए. अब इस स्टेडियम को साफ करने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है. उम्मीद है कि स्टेडियम 29 अक्टूबर तक साफ हो जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...