5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेललिविंगस्टोन ने जड़ा 125 मीटर का सबसे लंबा छक्का, याद आया IPL...

लिविंगस्टोन ने जड़ा 125 मीटर का सबसे लंबा छक्का, याद आया IPL वाला SIX

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड के हाथों 6 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मैच को 19-19 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 160 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 15 ओवर के अंदर ही चार विकेट खोकर पा लिया। पाकिस्तान की टीम इस मैच में अपने दो स्टार खिलाड़ियों कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बिना मुकाबले में उतरी थी। इंग्लैंड की पारी के दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने इतना बड़ा छक्का लगाया कि बॉल को स्टेडियम के बाहर ही पहुंचा दिया।

दरअसल, इस मैच में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे शादाब खान पारी का नौवां ओवर डाल रहे थे। लिविंगस्टोन ने पहली ही गेंद को स्टेडियम के छत पर पहुंचा दिया। खबरों की मानें तो लिविंगस्टोन का यह सिक्स 125 मीटर लंबा था। उनके इस शॉट को देखकर कमेंटेटर के मुंह से भी ‘ओह माय गॉड’ निकल गया। लिविंगस्टोन के छक्के का वीडियो आईसीसी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आईसीसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘ए मॉन्स्टरस स्ट्राइक बाॅय लियाम लिविंगस्टोन’ उन्होंने 16 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली।

IPL 2022 में लगाया था सीजन का सबसे लंबा छक्का
लिविंगस्टोन ने ऐसा ही एक छक्का आईपीएल 2022 में लगाया था, जोकि 117 मीटर का था। उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर का सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया था। लिविंगस्टोन ने उस मुकाबले में 10 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी खेली थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...