12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलरसेल की बेदम कुटाई कर रहे थे लिविंगस्टोन, अगले ओवर में चक्रवर्ती...

रसेल की बेदम कुटाई कर रहे थे लिविंगस्टोन, अगले ओवर में चक्रवर्ती ने हेकड़ी निकाल दी

Published on

कोलकाता

आईपीएल 2023 में सोमवार रात लियाम लिविंगस्टोन खतरनाक नजर आ रहे थे। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान पर आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। आंद्रे रसेल को तो पारी के पांचवें और उनके पहले ही ओवर में जमकर कूट दिया। शिखर धवन के साथ मिलकर कुल 19 रन जुटाए, जिसमें लिविंगस्टोन ने लगातार तीन चौके मारे। ओवर खत्म होते-होते पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 51 रन हो चुका था। लिविंगस्टोन को वो शुरुआत मिल चुकी थी, जिसकी उन्हें तलाश होती है। मगर अगले ओवर में आए वरुण चक्रवर्ती ने अपने साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल की पिटाई का बदला ले लिया।

दरअसल, विकेट निकालने और पावरप्ले के आखिरी ओवर में रनगति रोकने के लिए कप्तान नीतीश राणा ने वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया। इस सीजन कातिलाना गेंदबाजी कर रहे चक्रवर्ती ने टीम को निराश नहीं किया और तीसरी ही गेंद पर लिविंगस्टोन का शिकार कर लिया। गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने डिफेंड करने का मन बनाया था, लेकिन बॉल टप्पा खाकर तेजी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी।

छठे ओवर में पंजाब को लगा यह तीसरा बड़ा झटका था। स्कोबोर्ड पर रन तो थे, लेकिन विकेट गिर चुके थे, ऐसे में लियाम लिविंगस्टोन ने कप्तान शिखर धवन से बातचीत कर अंपायर्स के फैसले को चैलेंज कर दिया। मगर रिप्ले से साफ पता लगा कि बॉल सीधा ऑफ स्टंप पर जाकर लग रही थी। ऐसे में थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर को फैसले पर अडिग रहने कहा। वरुण चक्रवर्ती के हाथ बड़ी मछली लगी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...