17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमैदान पर इजहार-ए-इश्क, पति सरफराज ने ठोकी डेब्यू फिफ्टी तो बेगम ने...

मैदान पर इजहार-ए-इश्क, पति सरफराज ने ठोकी डेब्यू फिफ्टी तो बेगम ने फ्लाइंग किस से लुटाया प्यार

Published on

राजकोट

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छा गए। मैच में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली, लेकिन हर तरफ चर्चा सरफराज खान की हो रही है। सरफराज ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 48 गेंद में फिफ्टी ठोक दी। सरफराज के लिए इस खास दिन पर उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम में उनके पिता और पत्नी रोमाना जहूर भी मौजूद थीं। सरफराज ने जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की उन्होंने पत्नी की तरफ देखते हुए बल्ला हवा में उठाया।

इस दौरान उनकी पत्नी खुशी से झूम उठी और मैदान पर इजहार ए इश्क फरमाते हुए अपने अपने पति को फ्लाइंग किस देकर उन पर प्यार बरसाया। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी वाइफ का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।

टेस्ट कैप मिलने पर भावुक हो गए थे सरफराज
सरफराज खान के लिए उनका डेब्यू टेस्ट मैच काफी खास रहा। सरफराज को भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप पहनाया। सरफराज को जैसे ही यह कैप मिला वह दौड़कर अपने पिता के पास पहुंच गए जो कि बाउंड्री के पास खड़े थे। सरफराज ने उन्हें टेस्ट कैप देते हुए गले से लगा लिया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। सरफराज ने जब अपनी फिफ्टी पूरी की उस दौरान भी उनके पिता खड़े होकर बेटे की उस उपलब्धि पर गर्व से ताली पीट रहे थे।

रन आउट हो गए थे सरफराज
सरफराज खान अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर आउट हुए। हालांकि वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहे। रविंद्र जडेजा के साथ एक रन चुराने के प्रयास में वह रन आउट हुए। सरफराज ने अपने डेब्यू टेस्ट में 66 गेंद में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक बेहतरीन छक्का भी लगाया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...