11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलमैग लैनिंग ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, मैदान पर उतरते ही...

मैग लैनिंग ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, मैदान पर उतरते ही बनाया ‘शतक’ धोनी, विराट और पोंटिंग सब फेल

Published on

कैपटाउन

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरी उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जिसके आगे दुनिया के दिग्गज दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे धाकड़ भी नहीं ठहरते हैं। दरअसल मेग लैनिंग का टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर यह 100वां मैच था। इस तरह उन्होंने कप्तान के तौर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का एक खास शतक अपने नाम कर लिया है।

लैनिंग दुनिया की एकमात्र ऐसी क्रिकेटर हो गई हैं जिन्होंने कप्तानी में यह कारनामा किया है। महिला और पुरुष क्रिकेटरों में कोई भी इससे पहले अपनी टीम के लिए 100 मैचों में कप्तानी कर सका है। ऐसे में लैनिंग की कोशिश होगी कि अपने 100वें मैच की कप्तानी वह ऑस्ट्रेलिया को छठी बार टी20 विश्व चैंपियन बनाए।

टी20 में रहा है शानदार रिकॉर्ड
कप्तान के तौर पर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले लैनिंग ने 99 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है जिसमें से टीम को रिकॉर्ड 75 मैचों में जीत मिली है। सिर्फ 18 मौकों पर ही टीम को लैनिंग की कप्तानी में हार मिली है। वहीं पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया जबकि एक मैच टाई रहा है। लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम का टी20 फॉर्मेट में जीतने का प्रतिशत 80.30 का रहा है।

कप्तानी के मामले में भारत की हरमनप्रीत कौर अभी दूसरे स्थान पर है। हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया के लिए अभी कुल 96 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं। इसके इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड 93 मैचों में कप्तानी कर कुल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पुरुष क्रिकेटरों की बात जाए तो ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच सबसे अधिक 76 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है।

कैसा है मैग लैनिंग का करियर
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 132 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 3360 रन बनाए हैं। टी 20 में उनका स्ट्राइक रेट 115.86 का रहा है। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो शतक और 15 अर्धशतक भी दर्ज है। टी20 के अलावा लैनिंग ऑस्ट्रेलिया के लिए 104 वनडे मैच भी खेल चुकी हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 53.51 की औसत से 4602 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक 21 अर्धशतक लगा चुकी हैं। वहीं टेस्ट में 6 टेस्ट में 345 रन बना चुकी हैं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...