13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेलमैदान में कैच छोड़ते रहे भारतीय फील्डर, बाहर बॉल बॉय ने किया...

मैदान में कैच छोड़ते रहे भारतीय फील्डर, बाहर बॉल बॉय ने किया कमाल

Published on

नई दिल्ली,

लखनऊ में बारिश से बाधित पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रनों का टारगेट रखा. टीम इंडिया को यहां बेहतर शुरुआत मिली थी और उसने अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को जल्द ही पवेलियन लौटा दिया था. लेकिन डेविड मिलर और हेनरिक्स क्लासेन के बीच हुई गजब की पार्टनरशिप ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया.

यहां टीम इंडिया की लचर फील्डिंग भी देखने को मिली. साउथ अफ्रीका की पारी के 38वें ओवर में टीम इंडिया ने लगातार दो कैच टपकाए और अफ्रीका को बड़े झटके देने का मौका यहां चूक गया. लेकिन मजे की बात तो तब हुई जब भारतीय फील्डर मैदान में कैच ड्रॉप कर रहे थे, लेकिन मैदान के बाहर खड़े एक बॉल बॉय ने आसानी से कैच लपक लिया.

दरअसल, ओवर की तीसरी बॉल पर जब डेविड मिलर का कैच छूटा तब उन्होंने अगली ही बॉल पर सिक्स जड़ दिया. ये बॉल सीधा बाउंड्री के पार गई और वहां पर मौजूद बॉल बॉय ने कैच को लपक लिया. सोशल मीडिया पर इस बॉल बॉय की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो गई.

इससे पहले इस ओवर में कुल दो कैच छूटे, सबसे पहले मोहम्मद सिराज ने कैच छोड़ा. ओवर की पहली बॉल पर ही उन्होंने हेनरिक क्लासेन की कैच छोड़ दी, बॉल काफी ऊंची थी जो उनके हाथ में आई लेकिन दो-तीन बार कोशिश के बाद आखिरकार कैच छूट ही गया. इसकी अगली ही बॉल पर रवि बिश्नोई ने डेविड मिलर का कैच छोड़ दिया. डेविड मिलर ने इसका फायदा उठाया और अगली बॉल पर बाउंड्री लगा दी, यहां भी ईशान किशन से मिस फील्डिंग हुई थी.

बता दें कि भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को शुरुआत में ही झटके दिए थे, साउथ अफ्रीका ने 71 पर ही अपने 3 विकेट खो दिए थे. 110 पर चौथा विकेट गिरा, लेकिन उसके बाद डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने कमाल कर दिया. दोनों के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई, जिसके दमपर साउथ अफ्रीका ने 249 का स्कोर बनाया.

 

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...