8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलमैं, विराट, गिल, सूर्या... शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने...

मैं, विराट, गिल, सूर्या… शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए क्या-क्या बहाने

Published on

विशाखापट्टनम

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने नैसर्गिक खेलने के बजाय लगातार घुटने टेकने पर निराशा व्यक्त की, जिसके कारण टीम को यहां दूसरे वनडे में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत से तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की और अब निर्णायक तीसरा वनडे 22 मार्च को चेन्नई में होगा। स्टार्क (53 रन देकर पांच विकेट) ने 109 वनडे पारियों में नौंवी बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया जिससे भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन पर सिमट गयी और ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाये यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि यह निश्चित रूप से कम स्कोर वाली पिच नहीं थी और भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा खेल नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, ‘स्टार्क बेहतरीन गेंदबाज है। वह नयी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के लिये इतने वर्षों से यह भूमिका निभा रहा है। वह अपनी काबिलियत के मुताबिक बेहतरीन गेंदबाजी करता है और हम उसके सामने लगातार विफल हो रहे हैं। हमें यह बात समझनी होगी और इसके अनुसार खेलना होगा।’

रोहित ने आगे कहा- हम विकेट गंवाते रहे और इससे हम वहां तक नहीं पहुंच सके जहां पहुंचना चाहते थे। हमने शुभमन को पहले ओवर में खो दिया, फिर मैंने और विराट ने तेजी से 30-35 रन बना लिए। लेकिन फिर मैंने अपना विकेट खो दिया और लगातार दो विकेट गर गए। जिससे हम बैक फुट पर आ गए। उस स्थिति से वापस आना हमेशा कठिन होता है।

रोहित ने अपनी बल्लेबाजों की विफलता पर कहा कि 117 रन का स्कोर बिलकुल भी चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं था। उन्होंने भी 15 गेंद में 13 रन का योगदान किया। उन्होंने कहा, ‘यह निराशाजनक है। इसमें कोई शक नहीं है। हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हम जानते थे कि यह स्कोर काफी नहीं है। यह बिलकुल भी 117 रन के स्कोर वाली पिच नहीं थी। किसी भी तरह से नहीं। हम अच्छा नहीं खेले।’ रोहित पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे में नहीं खेले थे जिसमें भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और घरेलू टीम को दबाव में ला दिया।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...