16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलWPL 2023 में मुंबई इंडियंस का तूफान, मेंस टीम की तरह RCB...

WPL 2023 में मुंबई इंडियंस का तूफान, मेंस टीम की तरह RCB की महिलाएं भी साबित हो रहीं फिसड्डी

Published on

मुंबई

वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की यह दो मैच में लगातार दूसरी हार है और वह अंक तालिका में चौथी पोजिशन पर है। ब्रेब्रॉन स्टेडियम में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 34 गेंद पहले सिर्फ एक विकेट खोकर 159 रन बनाते हुए एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम किया। मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने 38 गेंद में ताबड़तोड़ 77* रन बनाए। नताली साइवर ब्रंट ने 29 गेंद में नाबाद 55 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया।

हेली मैथ्यूज की तूफान फिफ्टी
अपने पहले मैच में गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराने वाले मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य था और उसने 14.2 ओवर में एक विकेट पर 159 रन बनाकर इसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैथ्यूज ने 38 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए जबकि साइवर ब्रंट ने 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है। इन दोनों ने केवल 54 गेंदों पर 114 रन की अटूट साझेदारी की। मुंबई ने यास्तिका भाटिया के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया, जो 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर प्रीति बोस का शिकार हुई

इससे पहले आरसीबी के अधिकतर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उनमें से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया और उसकी पूरी टीम 18.4 ओवर में 155 रन पर आउट हो गई। आरसीबी अगर चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया तो उसका श्रेय निचले क्रम के बल्लेबाजों रिचा घोष (28), कनिका आहूजा (22), श्रेयंका पाटिल (23) और मेगान शट (20) को जाता है। मुंबई की ओर से ऑफ स्पिनर मैथ्यूज ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें सयाका इशाक (26 रन देकर दो) और अमेलिया केर (30 रन देकर दो) का अच्छा साथ मिला। आरसीबी की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Latest articles

भोपाल में मचेगी गणगौर की धूम: 2 अप्रैल से तीन दिवसीय ‘गणगौर महोत्सव-2026’ का आगाज

भोपाल राजधानी में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व 'गणगौर महोत्सव' इस वर्ष बड़े उत्साह...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...