15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलबुमराह के बाहर होने से संकट में मिशन WC, फैन्स बोले- खत्म,...

बुमराह के बाहर होने से संकट में मिशन WC, फैन्स बोले- खत्म, टाटा, बाय…

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम के मिशन वर्ल्डकप को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के प्राइम बॉलर जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. बुमराह को पीठ दर्द की गंभीर समस्या हुई है, जिसकी वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में नहीं खेल पाए थे और अब टी-20 वर्ल्डकप से ही उनका बाहर होना तय हो गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा जैसे ही गुरुवार दोपहर को यह जानकारी दी गई कि जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. हर कोई इस खबर से हैरान-परेशान था, टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय मान रहा था.

कुछ फैन्स ने लिखा कि अब टीम इंडिया के फैन्स को टी-20 वर्ल्डकप भूल जाना चाहिए, जबकि कुछ फैन्स ने लिखा कि अब तो सबकुछ खत्म, गया, टाटा और बाय हो गया है. सोशल मीडिया पर फैन्स जसप्रीत बुमराह की एग्जिट के बाद कई तरह के मीम्स बनाए गए, जो तुरंत वायरल हो गए.

वर्ल्डकप शुरू होने में दो हफ्ते ही बचे हैं, ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. पहले रवींद्र जडेजा वर्ल्डकप से बाहर हुए और अब जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं. ऐसे में दो ऐसे प्लेयर जिनका प्लेइंग-11 में होना तय था, वही जब टीम के साथ नहीं हैं तो टेंशन बढ़ना तय है. कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ अब किस रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं इसपर निगाहें होंगी.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

 

Latest articles

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...