7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeखेलकेरल के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सेमीफाइनल में उड़ाया गर्दा, तूफानी शतक...

केरल के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सेमीफाइनल में उड़ाया गर्दा, तूफानी शतक ठोककर मचाई तबाही

Published on

नई दिल्ली

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ शतक जड़कर केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इतिहास रच दिया। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दमदार बैटिंग करते हुए 175 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह केरल के लिए रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन की शतकीय पारी की मदद से ही केरल की टीम ने 300 रन के स्कोर को पार किया। इस तरह गुजरात के गेंदबाजों की खेल के दूसरे दिन हालत खराब रही।

मुकाबले में केरल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने 100 रन के भीतर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। इस दौरान टीम एक छोर से अपना विकेट गंवाती रही, लेकिन मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मोर्चा संभाले रखा, जिसके कारण उन्होंने ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि टीम को मजबूत स्थिति में भी पहुंचाने का काम किया।

कप्तान सचिन बेबी ने भी खेली दमदार पारी
मोहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा केरल के लिए कप्तान सचिन बेबी ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सचिन बेबी ने टीम के लिए 195 गेंद में 69 रनों की पारी खेली। वहीं सलमान नजीर ने भी 202 गेंद खेलकर 52 रनों का योगदान दिया। पारी में केरल के लिए टॉप ऑर्डर में दोनों ओपनर अक्षय चंद्रन और रोहन कुन्नूमल ने 30-30 रनों की पारी खेली।

गुजरात ने किया 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल
केरल के खिलाफ गुजरात की टीम के गेंदबाजों पूरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे। टीम ने कुल 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। हालांकि, इसके बावजूद टीम को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई। अरजान नागवासवल्ला ने दूसरे दिन के खेल के आखिरी सेशन तक सबसे दो सफलता हासिल की थी। इसके अलावा प्रियजीत सिंह जडेजा, रवि बिश्नोई और विशाल जायसवाल के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this