9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमोहम्मद नबी ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास, पहली ही गेंद पर...

मोहम्मद नबी ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास, पहली ही गेंद पर इस अफगानी पठान ने कर दिया कमाल

Published on

कराची:

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया। ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद नबी गेंदबाजी में सबसे सफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दरअसल मोहम्मद नबी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में विकेट हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं।

नबी के इस रिकॉर्ड की खास बात ये रही कि उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया। नबी ने 40 साल 51 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी टोनी रीड हैं जिन्होंने 2004 में 42 साल 154 दिन की उम्र में विकेट हासिल की थी। इसके अलावा श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 40 साल 89 दिन की उम्र में विकेट ली थी।

पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेल रही है अफगानिस्तान
बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मैदान पर उतरी है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 315 रन का स्कोर खड़ा किया। पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ की रायन रिकेल्टन ने शानदार 103 रनों की पारी खेली।

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा मोहम्मद नबी ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अफगानिस्तान की तरफ फजल हक फारुकी, अजमतुल्लाह और नूर अहमद ने कमाल दिखाते हुए 1-1 सफलता अर्जित की। इसके अलावा राशिद खान को मैच में एक भी विकेट नहीं मिल पाया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...