7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलमोहम्मद सिराज को कप्तान रोहित शर्मा से मिला खास गिफ्ट, हाथ में...

मोहम्मद सिराज को कप्तान रोहित शर्मा से मिला खास गिफ्ट, हाथ में लेते ही भावुक हो गए

Published on

मुंबई

आईपीएल 2025 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होना है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के 16 पॉइंट हो जाएंगे और प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का खास गिफ्ट दिया।

कप्तान रोहित ने गिफ्ट किया रिंग
भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों की बीसीसीआई की तरफ से स्पेशल रिंग दी गई थी। जब सभी खिलाड़ियों को रिंग दिया गया था तब मोहम्मद सिराज मौजूद नहीं थे। अब मुंबई और गुजरात के मैच से पहले उन्हें रिंग मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडिय में सिराज को रिंग दी।

सिराज ने तीन मैच खेले थे
मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीन मुकाबले खेले थे। अमेरिका लेग में उन्हें आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ खेलने को मौका मिला। इस दौरान उन्होंने दो विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सिराज ने 11वें नंबर पर उतरकर महत्वपूर्व 7 रन भी बनाए थे। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च किए थे। भारत को उस मैच में 6 रनों से जीत मिली थी।

रोहित के सामने होंगे सिराज
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज की एक बार फिर टक्कर होगी। जब अहमदाबाद में ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो सिराज ने बाजी मारी थी। दो चौके खाने के बाद उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया था। रोहित अब तय हासिल कर चुके हैं। दूसरी तरफ सिराज भी खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता। दोनों के बीच वानखेड़े स्टेडियम में जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...