15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलफीफा वर्ल्ड कप में हार के साथ खत्म हुआ Morocco का सफर,...

फीफा वर्ल्ड कप में हार के साथ खत्म हुआ Morocco का सफर, Croatia को मिला तीसरा स्थान

Published on

अल रेयान

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में तीसरे स्थान के मुकाबले को क्रोएशिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया टूर्नामेंट में तीसरे और मोरक्को चौथे स्थान पर रहा। क्रोएशिया की टीम 2018 में हुए पिछले वर्ल्ड कप की उपविजेता थी। इससे पहले 1998 में भी टीम टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही थी।

9 मिनट में हुए दो गोल
मैच के शुरुआती 9 मिनट में ही दो गोल हो गए। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से गोल किया। उनके इस बेहतरीन गोल से टीम ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। इस गोल को इवान पेरिसिच ने असिस्ट किया था। हालांकि यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं रही। मोरक्को के अशरफ दारी ने 9वें मिनट में गोल कर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया। उन्होंने भी यह गोल हेडर से ही किया।

ओरसिच ने किया निर्णायक गोल
मुकाबले का निर्णायक गोल क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिच ने किया। उन्होंने 42वें मिनट में गोल कर अपने टीम को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। उन्होंने लिवाजा के असिस्ट पर यह गोल किया था। इसके बाद मुकाबले में कोई गोल नहीं हो सका। मोरक्को ने मुकाबले में 9 शॉट अटेम्प्ट किए लेकिन दो ही टारगेट पर थे। यह फुटबॉल में क्रोएशिया की मोरक्को पर पहली जीत है। इससे पहले हुए दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे।

लुका मोड्रिच का आखिरी वर्ल्ड कप मैच
क्रोएशिया के दिग्गज खिलाड़ी लुका मोड्रिच का यह फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला था। 37 साल के मोड्रिच की कप्तानी में टीम ने लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया 2014 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। वहीं 2020 में टीम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी।

Latest articles

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

भोपाल राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की...

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...