10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान... हार्दिक पंड्या की जगह नए कप्तान सूर्यकुमार...

मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान… हार्दिक पंड्या की जगह नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ करेगी आगाज

Published on

चेन्नई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को कोलकाता में होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.आईपीएल के आगाज से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी ने अपने ओपनिंग मैच के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. उन्होंने हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कमान सौंप दी है.

हार्दिक पंड्या ने खुद दी ये जानकारी
बता दें कि मुंबई को अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबले चेन्नई में ही होगा. इस मैच में पंड्या नहीं उतरेंगे. उन पर एक मैच का बैन लगा हुआ है.दरअसल, पंड्या पर यह बैन पिछले सीजन में ही स्लो ओवर रेट के कारण रहा था. इसे इस सीजन के मुंबई टीम के पहले मैच में लागू किया गया है. हालांकि अगले मुकाबले से पंड्या एक बार फिर टीम की कमान संभाल लेंगे.

सूर्या को कप्तानी सौंपने की यह जानकारी खुद पंड्या ने ही दी है. उन्होंने हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ 19 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी दौरान पंड्या ने कहा, ‘सूर्या इस समय भारतीय टी20 टीम का कप्तान है. ऐसे में मेरी गैरहाजिरी में वही इसके (कप्तानी) लिए सही उम्मीदवार भी है.’

आखिरी बार 2023 में संभाली थी कप्तानी
आखिरी बार सूर्या ने 2023 सीजन में मुंबई टीम की कमान संभाली थी. तब रोहित शर्मा कप्तान थे और उनकी गैरहाजिरी में सूर्या ने मोर्चा संभाला था. यह मैच मुंबई ने जीता था, जिसमें सूर्या ने 25 गेंदों पर 43 रन जडे़ थे. इस मैच में रोहित बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ओपनिंग करने उतरे थे और 13 गेंदों में 20 रन ही बना सके थे.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...