12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस फिर बनी WPL चैम्पियन, दिल्ली का सपना टूटा, लगातार तीसरी...

मुंबई इंडियंस फिर बनी WPL चैम्पियन, दिल्ली का सपना टूटा, लगातार तीसरी बार फाइनल में मिली हार

Published on

मुंबई:

महिला प्रीमियर लीग 2025 के रोमांचक फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने WPL का दूसरा खिताब अपने नाम किया। मुंबई की टीम पहले सीजन की भी चैंपियन है। पहले सीजन के फाइनल में भी मुंबई की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हुई थी। ऐसे में लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम चैंपियन बनने से चूक गई।

मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने दमदार शुरुआत की थी, लेकिन मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना पाई।

मुंबई की बैटिंग में हरमनप्रीत ने किया कमाल
दिल्ली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की 66 रनों की दमदार पारी खेल। हरमन की पारी को छोड़ दिया जाए तो फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाकर रखा। हरमनप्रीत ने नैट सीवर-ब्रंट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसकी वजह से फाइनल में मुंबई इंडियंस सात विकेट पर 149 रन बनाने में कामयाब रही। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

शुरुआती स्पैल से ही दिल्‍ली ने मुंबई के बल्‍लेबाजों पर दबाव बना दिया था। बीच के ओवरों में हरमनप्रीत ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट लगाए लेकिन डेथ ओवरों में जाते ही वह अपना विकेट गंवा गई। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 66 रन में नौ चौके और दो छक्के लगाए। नैट सीवर-ब्रंट ने 28 गेंदों में चार चौकों के सहारे 30 रन का योगदान दिया। जी कमालिनी ने 10 और अमनजोत कौर ने नाबाद 14 रन बनाकर मुंबई को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली की तरफ से मरीजान काप, जेस जोनासन और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...