19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलमुश्किल में थी मुंबई, फिर तारणहार बने शार्दुक ठाकुर, रणजी फाइनल में...

मुश्किल में थी मुंबई, फिर तारणहार बने शार्दुक ठाकुर, रणजी फाइनल में बैट से मचाया बवाल

Published on

मुंबई:

भारत का सबसे लोकप्रिय डॉमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का फाइनल आज यानी 10 मार्च से मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस बड़े फाइनल का आयोजन हो रहा है। फाइनल में टॉस गंवाकर मुंबई पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। पृथ्वी शॉ के अलावा टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में कोई भी खिलाड़ी अपनी बैटिंग से प्रभाव नहीं डाल पाया। लेकिन एक बार फिर अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर टीम के लिए संकटमोचक बनकर साममे आए और विदर्भ के खिलाफ लड़ाकू पारी खेली।

शार्दुल ठाकुर ने अपनी बैटिंग से मचाया बवाल
81 पर पहला विकेट गिरने के बाद 20 रन के अंदर-अंदर मुंबई की आधी टीम ऑल आउट हो गई। टीम पूरी तरह से प्रेशर में थी। फिर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे लॉर्ड शार्दुल ठाकुर, जो जबरदस्त बैटिंग फॉर्म में चल रहे हैं। ठाकुर ने अकेले दम पर ही टीम का स्कोर डीसेंट टोटल तक पहुंचाया। शार्दुल ठाकुर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों का सामना कर 108 के गजब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। शार्दुल की इस लड़ाकू पारी की वजह से मुंबई 224 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

इतना ही नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर ने इससे पहले सेमीफाइनल में भी बल्ले से कमाल किया था। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर मुंबई को हारने से बचाया था। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक था।

कुछ ऐसा चल रहा है मैच का हाल
विदर्भ ने टॉस जीतकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने 13 ओवर में 31 रन बनाकर 3 बड़े विकेट गंवाए हैं। धवल कुलकर्णी को 2 तो शार्दुल ठाकुर के हाथ 1 सफलता लगी है। मुंबई के पास इस वक्त 193 रन की बढ़त है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...