10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलमैच से पहले मुंबई ने जीता दिल, रोहित का ऑटोग्राफ तो हार्दिक...

मैच से पहले मुंबई ने जीता दिल, रोहित का ऑटोग्राफ तो हार्दिक से सवाल, खूब बरस रहा है प्यार

Published on

चेन्नई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला एल क्लासिको मैच पांच-पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सीएसके के बैटलग्राउंड में होगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। सीएसके से उसके घर में टकराने के पहले मुंबई के खिलाड़ियों पर खूब प्यार बरस रहा है।

एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में फैंस आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या प्रैक्टिस के बाद फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं। फैंस की भीड़ इस दौरान रोहित शर्मा का चीयर करते हुए दिखे। वहीं हार्दिक पंड्या से एक फैन गर्ल ने उनसे एक क्यूट सा सवाल भी पूछा।

सीएसके के घर में मुंबई पर बरस रहा है प्यार
बता दें कि प्रैक्टिस के बाद जब कप्तान हार्दिक पंड्या वापस लौट रहे थे तो कुछ फैंस ने उनसे बात की। उन्हीं में से एक नन्ही फै ने हार्दिक से एक सवाल पूछा। हार्दिक ने भी अपनी उस फैन को निराश नहीं किया। एक छोटी बच्ची ने हार्दिक पूछा कि, ‘जब आपने चैंपियंस ट्रॉफी अपने हाथ में उठाई तो कैसा लगा।’ इसके जवाब में हार्दिक ने कहा, ‘मैं उस मोमेंट को एंजॉय कर रहा था।’

पहले मैच में नहीं खेलेंगे कप्तान हार्दिक पंड्या
बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पहले मैच में नहीं खेलेंगे। हार्दिक पंड्या पर पिछले सीजन में स्लो ओवर रेट के कारण बैन लगा था। चुकी उस पिछले सीजन में मुंबई के सभी मैच खत्म हो गए थे तो ऐसी स्थिति में उन्हें 18वें सीजन में अपने बैन को पूरा करना होगा। इस तरह चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या की जगह कप्तानी करेंगे।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...