13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलमुंबई ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, 6 विकेट से दिल्ली को...

मुंबई ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, 6 विकेट से दिल्ली को हराया…

Published on

नई दिल्ली ,

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारने के बाद दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने 173 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर बड़ी मुश्किल से जीत हासिल में सफल रही है। रोहित शर्मा ने 65 रन की कप्तानी पारी खेली. उनको तिलक वर्मा का 41 का भी शानदार साथ मिला. लगातार दो हार के बाद मुंबई की टीम को यह पहली जीत मिली है जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में लगातार चौथे मैच में हार मिली है।

IPL 2023 का मैच नंबर 16 दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को मुंबई ने आख‍िरी गेंद पर जीता. रोहित शर्मा ने 65 रन की कप्तानी पारी खेली. उनको तिलक वर्मा का 41 का भी शानदार साथ मिला. पहले खेलते हुए दिल्ली ने 172 रन बनाए.

अक्षर और वार्नर का अर्धशतक, दिल्ली 172 रन पर सिमटी
IPL 2023 का मैच नंबर 16 दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जारी है . इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल की धूमधड़ाके वाली पारी की बदौलत 172 रनों का स्कोर खड़ा किया. अक्षर ने 25 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली. अक्षर ने सिर्फ 23 गेंद में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों में 51 रन की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू पाया.

शॉ फिर फ्लॉप रहे फ्लॉप
दिल्ली ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो पृथ्वी शॉ फिर से फ्लॉप रहे. वह अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद महज 15 रन बना पाए. हालांकि, शॉ ने पहली ही गेंद पर चौका मारा था. शॉ के आउट होने के बाद मनीष पांडेय क्रीज पर आए. उन्होंने कप्तान वॉर्नर के साथ पारी को संभालने की कोश‍िश की. दिल्ली ने पावर प्ले में एक विकेट पर 51 रन बना लिए थे. वह कप्तान वॉर्नर के साथ स्कोर को 76 रन तक ले गए. लेकिन, यहीं पर मनीष पांडेय (18 गेंद में 26 रन) रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर आउट हो गए.

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यश धुल को मौका दिया. लेकिन वह केवल 2 रन बनाकर चलते बने. वह रिले मेरेडिथ की गेंद पर निहाल वढेरा को कैच दे बैठे. कुछ देर के बाद पीयूष चावला ने अपनी उपयोगिता फिर से साबित की. उन्होंने रोवमैन पॉवेल को 4 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू कर दिया. मैच में पीयूष चावला पूरे रंग पर नजर आ रहे थे. पीयूष चावला ने इसके बाद ललित यादव को को भी महज 2 रन पर चलता कर दिया. ललित पीयूष की रॉन्ग वन पिक नहीं कर पाए और बोल्ड हो गए.

पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन विकेट झटके. उनको बाद में जेसन बेहरनडॉर्फ का भी अच्छा साथ मिला. उन्होंने अंतिम ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की. जेसन ने तेज बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल और कप्तान डेविड वॉर्नर को चलता कर दिया. जेसन बेहरनडॉर्फ ने भी तीन विकेट झटके. वहीं रिली मेरेडिथ रन ने 34 रन देकर 2 विकेट झटके.

 

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...