33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलमुस्कुराकर जला दिया... 3 विकेट लेने के बाद पाकिस्तान के जख्मों पर...

मुस्कुराकर जला दिया… 3 विकेट लेने के बाद पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कते दिखे हार्दिक

Published on

मेलबर्न

खराब शुरुआत से उबरते हुए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टी-20 के अपने पहले मुकाबले में जैसे-तैसे 159 रन बनाए। भारत ने टॉस गंवाकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर भारतीय तेज गेंदबाजों ने लगातार अंतराल में विकेट गिराए। चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लेने वाले हार्दिक पंड्या भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने नाबाद 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए।

पाकिस्तान के खिलाफ दमदार हार्दिक (T-20)
3/8(3.3)
1/25(2)
3/25(4)
1/44(4)
3/30(4)

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अपने बाउंसरों से पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को हिला दिया। अपने चार ओवरों में तीन बल्लेबाजों को वापस भेज दिया है। 29 साल के इस खिलाड़ी को गेंद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते देख सोशल मीडिया पर फैंस शांत नहीं बैठ पाए। खासतौर पर हैदर अली को आउट कर पंड्या का मुस्कुराना इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

हार्दिक पंड्या ने हैदर अली, मोहम्मद नवाज और शादाब खान के विकेट लिए। बावजूद इसके पाकिस्तान 20 ओवर्स में 159 रन बनाने में कामयाब रहा। शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने महत्वपूर्ण अर्द्धशतक बनाए। इसके अलावा, शाहीन अफरीदी ने अंत में बढ़िया कैमियो खेला। भारत के लिए, हार्दिक के अलावा अर्शदीप सिंह सिंह ने तीन विकेट झटके। मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की झोली में 1-1 विकेट आया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...