22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल'मेरी बेटी ने लहराया था भारत का झंडा,' शाहिद आफरीदी का बड़ा...

‘मेरी बेटी ने लहराया था भारत का झंडा,’ शाहिद आफरीदी का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो रोमांचक मुकाबले खेले गए थे. पहले ग्रुप-स्टेज में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी जहां भारत ने हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड खेल की बदौलत पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की. वहीं पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए सुपर-चार के मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया था.

अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शाहिद आफरीदी ने कहा है कि उनकी छोटी बेटी ने चार सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय झंडा लहराया था. आफरीदी ने समा टीवी से कहा कि उनका परिवार 4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला देखने गया था. आफरीदी के मुताबिक उन्हें उनकी पत्नी ने कहा था कि मैच देखने आए फैन्स में से 90 प्रतिशत भारतीय सपोर्टर्स थे.

शाहिद आफरीदी ने कहा, ‘हां मुझे पता चला कि वहां भारतीय फैन्स ज्यादा थे. मेरी फैमिली वहां पर बैठी हुई थी. मुझे वीडियोज भेजे जा रहे थे जिसे मैं देख रहा था. मेरी वाइफ मेरी बता रही थी कि सिर्फ 10 फीसदी यहां पर पाकिस्तानी हैं, बाकी 90 फीसदी इंडियन हैं. यहां तक कि वहां पर पाकिस्तानी झंडा नहीं मिल रहा था तो मेरी छोटी बेटी इंडिया का झंडा हाथ में लेकर लहरा रही थी. मेरे पास वीडियोज आए हैं. मैं सोच रहा था कि ट्वीट करूं या नहीं. फिर मैंने सोचा कि छोड़ देता हूं.’

विवादों में रहते आए हैं शाहिद आफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी भारत विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन उनका यह नया दावा चौंकाने वाला है. कुछ महीने पहले शाहिद आफरीदी ने भारत को पाकिस्तान का दुश्मन देश बताया था. बाद में आफरीदी ने प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक के सपोर्ट में एक विवादित ट्वीट किया था.

शाहिद आफरीदी अपनी उम्र को लेकर भी विवादों में रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार आफरीदी का जन्म 1 मार्च 1980 को हुआ था, यानी कि उनकी उम्र 42 साल है. साल 2019 में अफरीदी ने खुलासा किया था कि 1996 में नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 37 गेंदों में शतक जड़ने के समय वह 16 साल के नहीं थे.‌

शाहिद आफरीदी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने 27 टेस्ट मैचों में 1716 रन बनाए और 48 विकेट लिए हैं. वहीं 398 वनडे मैचों में शाहिद आफरीदी के नाम पर 8064 रन के अलावा 395 विकेट दर्ज हैं. स्टार ऑलराउंडर रहे शाहिद आफरीदी ने 99 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिसमें 1416 रन बनाए और 98 विकेट हासिल किए.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...