12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलराष्ट्रगान शुरू होते ही बंद, भारत का अपमान सह नहीं पाए खिलाड़ी...

राष्ट्रगान शुरू होते ही बंद, भारत का अपमान सह नहीं पाए खिलाड़ी फिर किया कुछ ऐसा

Published on

तारीख 11 नवंबर 2025। जगह डरबन का किंग्समिड मैदान। आमने-सामने भारत और साउथ अफ्रीका की टीम। चार मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। परम्परा के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे। पहले मेहमान टीम यानी भारत का नेशनल एंथम बजा। तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया।

दरअसल, भारत के राष्ट्रगान यानी जन गण मन की धुन कुछ सेकंड ही बजी थी कि अचानक मैदान का साउंड सिस्टम खराब हो गया। कुछ सेकंड तक तो किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ! खिलाड़ी एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। टीवी पर अचानक सन्नाटा पसर गया और पीछे बैठे दर्शकों का शोर सुनाई देने लगा, लेकिन भारतीय टीम को अपने देश और उसके राष्ट्रगान की गरिमा बखूबी पता है।

भले ही म्यूजिक सिस्टम से राष्ट्रगान की धुन बजना बंद हो चुकी थी, लेकिन खिलाड़ी इसे गाते रहे, गुनगुनाते रहे। मैन इन ब्लूज ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान खत्म किया, तभी म्यूजिक सिस्टम दोबारा शुरू हो गया और स्टेडियम में एक बार फिर जन गण मन की धुन गूंजने लगी, खिलाड़ियों ने एकबार फिर इसे ससम्मान पूरा किया।

याद हो कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहती है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम अपने घरेलू हालातों में कितनी खतरनाक है, ये बताने की जरूरत नहीं। दोनों टीम इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी टकराई थी, तब भारत ने आखिरी ओवर में खिताब अपने नाम किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...