12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेललखनऊ नहीं अब पटियाला में लगेगा राष्ट्रीय कुश्ती कैंप, कहीं बृज भूषण...

लखनऊ नहीं अब पटियाला में लगेगा राष्ट्रीय कुश्ती कैंप, कहीं बृज भूषण सिंह विवाद से कनेक्शन तो नहीं?

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लयूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ में ट्रेनिंग को लेकर कई महिला पहलवानों के ‘असहजता’ जताने के बाद भविष्य में महिला राष्ट्रीय कुश्ती कैंप भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के पटियाला केंद्र में आयोजित किया जाएगा। तदर्थ समिति के प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बयान में कहा, ‘तदर्थ समिति ने यह भी फैसला किया कि भविष्य में राष्ट्रीय शिविर साइ सोनीपत (पुरुष ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल) और साइ पटियाला (महिला कुश्ती) में आयोजित किए जाएंगे।’

पीटीआई ने मंगलवार को खबर दी थी कि सीनियर महिला कैंप के लखनऊ से शिफ्ट होने की पूरी संभावना है। लखनऊ SAI केंद्र में राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने में कई महिला पहलवान असहज हैं और कई माता-पिता नहीं चाहते हैं कि सोनीपत में पुरुषों और महिलाओं के संयुक्त कैंप का आयोजन किया जाए।

एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘बैठक में संयुक्त राष्ट्रीय शिविर पर चर्चा की गई। पैनल के सदस्यों के संज्ञान में लाया गया कि महिला पहलवानों के माता-पिता सोनीपत में पुरुष पहलवानों के साथ अपनी बेटियों को प्रशिक्षण देने के पक्ष में नहीं थे।’ उन्होंने कहा, ‘माता-पिता को डर है कि अगर ऐसा होता है तो ‘प्रेम संबंधों’ के मामले बढ़ सकते हैं। यही कारण था कि डब्ल्यूएफआई ने 2013 में दोनों शिविर को अलग कर दिया था।’

महिला पहलवान दिल्ली के आईजी स्टेडियम में प्रशिक्षण को लेकर सहज हैं लेकिन यहां उनके ठहरने के लिए हॉस्टल नहीं है। पटियाला में साइ केंद्र में कुश्ती हॉल नहीं है क्योंकि इसे वेट लिफ्टिंग हॉल में मिला दिया गया था। सूत्र ने कहा, ‘महिलाओं के लिए राष्ट्रीय शिविर गांधी नगर (गुजरात) में आयोजित कराने का एक विकल्प है लेकिन यह देखना होगा कि क्या खिलाड़ी इतनी दूर जाने के लिए राजी होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह भी प्रस्तावित किया गया था कि पुरुष पहलवानों को लखनऊ भेजा जाए और महिलाएं सोनीपत में ट्रेनिंग करें लेकिन कोच और रैफरी इसके लिए तैयार नहीं हुए।’

विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवानों के दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने के बाद खेल मंत्रालय के निर्देशों पर 27 अप्रैल को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खेल के मामलों को चलाने के लिए तीन सदस्यीय तदर्थ पैनल का गठन किया था। प्रदर्शनकारी पहलवान एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बाजवा के अलावा समिति के अन्य सदस्य राइफल कोच सुमा शिरूर और उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं जिन्हें नियुक्त किया जाना बाकी है। तदर्थ समिति ने बुधवार को कहा कि किर्गिस्तान के बिश्केक में 10 से 18 जून तक होने वाली अंडर-17 और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल क्रमश: सोनीपत और पटियाला में 17 से 20 मई तक होंगे।

बाजवा ने बयान में कहा, ‘‘किर्गिस्तान के बिश्केक में 10 से 18 जून तक होने वाली आगामी अंडर-17 और अंडर-23 कुश्ती एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सोनीपत और पटियाला केंद्रों में 17 से 20 मई तक आयोजित किए जाएंगे।’ महिलाओं के और पुरुषों की ग्रीको रोमन श्रेणियों के लिए चयन ट्रायल साइ के पटियाला केंद्र में होंगे जबकि पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग के लिए चयन ट्रायल सोनीपत में आयोजित किए जाएंगे। बाजवा ने कहा, ‘चयन ट्रायल संबंधित आयु और भार वर्ग के सभी पहलवानों के लिए खुला होगा। कार्यक्रम और अन्य विवरण जल्द दिया जाएगा।’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...