11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में नीरज चोपड़ा... पावो नूरमी गेम्स में...

पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में नीरज चोपड़ा… पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड, इतनी दूर फेंका भाला

Published on

तुर्कू (फिनलैंड) ,

ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा. नीरज ने गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं. फिनलैंड के टोनी केरेनन (84.19 मीटर) दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर ने तीसरा स्थान (83.96 मीटर) हासिल किया.

पावो नूरमी गेम्स लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
पहला प्रयास – 83.62 मीटर
दूसरा प्रयास – 83.45 मीटर
तीसरा प्रयास – 85.97 मीटर
चौथा प्रयास – 82.21 मीटर
पांचवां प्रयास- फाउल
छठा प्रयास- 82.97 मीटर

90 मीटर का बैरियर फिर नहीं छू सके नीरज?
भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में 89.30 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता था. यह उनका तब व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था. उन्होंने उसी वर्ष डायमंड लीग के स्टोकहोम चरण में 89.94 मीटर भाला फेंक कर इसमें सुधार किया था. हालांकि उसके बाद से नीरज अपने बेस्ट (89.94 मीटर) में सुधार नहीं कर सके हैं.

ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 2012 ओलंपिक चैम्पियन केशोर्न वालकॉट भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया. हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. नीरज चोपड़ा जांघ की मांसपेशियों में हल्के दर्द के कारण पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता से हट गए थे. दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत करने वाले चोपड़ा अब 7 जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे.

पावो नूरमी गेम्स में सभी 10 खिलाड़ियों का बेस्ट थ्रो-
1. नीरज चोपड़ा (भारत)- 88.36 मीटर
2. टोनी केरेनन (फिनलैंड)- 84.19 मीटर
3. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 83.96 मीटर
4. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 82.58 मीटर
5. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 82.19 मीटर
6. केशोर्न वॉलकाट (त्रिनिदाद)- 81.93 मीटर
7. मैक्स डेहनिंग (जर्मनी)- 79.84 मीटर
8. लस्सी एटेलेटालो (फिनलैंड)- 79.35 मीटर

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...