6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलन शमी, न बल्लेबाजी में बदलाव... वर्ल्ड कप में भी BCCI ने...

न शमी, न बल्लेबाजी में बदलाव… वर्ल्ड कप में भी BCCI ने दोहराई एशिया कप वाली गलती?

Published on

मुंबई

भारत ने 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ऐसा कोई नाम नहीं है, जिसे देखकर आपको हैरानी हो। उन्हीं खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा, जो एशिया कप में भारत के लिए दम दिखाते नजर आए थे। यानी बीसीसीआई अपनी पुरानी गलतियों से सीख ही नहीं रहा है। टीम मैनेजमेंट अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है।

मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह
टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल सरीखे पेसर्स की जरूर वापसी हुई है, लेकिन मोहम्मद शमी को मुख्य स्क्वॉड की जगह बैकअप में शामिल करना समझ से परे है। एशिया कप में एक स्पेशलिस्ट पेसर की कमी से ही भारत की दुर्दशा हुई थी। नई गेंद के साथ डेथ ओवर्स में बॉलिंग का अनुभव शमी को और प्रभावी बनाता है। बुमराह और हर्षल दोनों यूएई में चोट के चलते टूर्नामेंट से चूक गए थे और उनकी वापसी टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूत करेगी। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार टीम में अन्य दो तेज गेंदबाज हैं। शमी को दीपक चाहर, रवि बिश्नोई और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया में 3 स्पिनर्स का क्या काम?
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की कमी खलेगी, जिन्हें एशिया कप के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई थी और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। उनकी जगह बाएं हाथ के अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है। अक्षर के अलावा आर अश्विन और युजवेंद्र चहल अन्य दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं। अगर तीन में से किसी एक स्पिनर को कम कर, एक पेसर टीम में शामिल किया गया होता, तो ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर हम ज्यादा प्रभावी होते। एशिया कप टीम से, रवि बिश्नोई और आवेश खान की जगह बुमराह और हर्षल ने बनाई है, जबकि दीपक हुड्डा अपने स्थान पर कायम हैं।

एशिया कप वाला ही बैटिंग ऑर्डर
बल्लेबाजी इकाई एशिया कप की तरह ही है। कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टीम में लिया गया है। टी-20 विश्व कप के साथ, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की है। शमी ने पिछले साल के विश्व कप के बाद से टी-20 मैच नहीं खेला है। चाहर ने भारत के आखिरी एशिया कप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी की थी।

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह। अतिरिक्त खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...