11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड के सामने बस 107 रन का टारगेट, क्या इंद्रदेव बनेंगे टीम...

न्यूजीलैंड के सामने बस 107 रन का टारगेट, क्या इंद्रदेव बनेंगे टीम इंडिया का सहारा!

Published on

बेंगलुरु,

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी है. मुकाबले में भारत की दूसरी पारी 462 रनों पर सिमटी. यानी न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का टारगेट मिला. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुला है और उसके 10 विकेट शेष हैं. चौथे दिन (19 अक्टूबर) स्टम्प के समय कीवी कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे नाबाद थे.

भारत की मैच पर पकड़ ढीली, अब फैन्स को बारिश की आस
अब इस मुकाबले का फैसला पांचवें दिन होगा. अभी भारतीय टीम की जैसी स्थिति है, वैसे में उसकी मैच पर पकड़ काफी ढीली हो चुकी है. यदि भारतीय टीम ने 200 के करीब का टारगेट दिया होता तो वो कीवियों को दबाव में ला सकती थी. मगर अब न्यूजीलैंड को एक छोटा टारगेट चेज करना है. कुल मिलाकर भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है.

ऐसे में अब भारतीय फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि पांचवें दिन का खेल बारिश से धुल जाए, ताकि मुकाबला ड्रॉ पर छूटे. खेल का पहला दिन तो बारिश के चलते पूरी तरह धुल गया था. अब बेंगलुरु टेस्ट मैच के पांचवें दिन बारिश के भी आसार हैं. Accuweather.com के अनुसार 20 अक्टूबर (रविवार) को बेंगलुरु में बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावना है. सुबह 9 बजे और 10 बजे बारिश होने की 51% संभावना है, जबकि अगले दो घंटों में बारिश का अनुमान क्रमश: 47 और 45 प्रतिशत है. जबकि दोपहर 1 बजे बारिश का अनुमान 49%, दोपहर 2 बजे 51% और दोपहर 3 बजे 55% जताया गया है. जबकि शाम 4 बजे बारिश की संभावना 39 प्रतिशत है. हालांकि शाम पांच बजे बारिश का अनुमान महज 33 प्रतिशत है.

भारत ने दूसरी पारी में 54 रन पर खोए 7 विकेट
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 46 रन बनाए थे. इसके बाद न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र (134 रन) के शतक के दम पर अपनी पहली इनिंग्स में 402 रन बनाए. यानी पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 356 रनों की बड़ी लीड हासिल हुई. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की. देखा जाए तो दूसरी पारी में भारतीय टीम का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 408 रन था और वो अच्छी स्थिति में दिख रही थी.

लेकिन सरफराज खान के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते चले गए. यानी भारत ने 54 रनों पर सात विकेट खो दिए. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने नई गेंद का भी बखूबी फायदा उठाया, जो उन्होंने 80वें ओवर की समाप्ति पर ली थी. सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते हुए कुल 150 रन बनाए. वहीं ऋषभ पंत के बल्ले से 99 रन निकले. विराट कोहली (70 रन) और कप्तान रोहित शर्मा (52 रन) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं. न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में मैट हेनरी और विलियम ओरोर्के ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...