18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलसरफराज खान के शतक के बाद न्यूजीलैंड का जोरदार कमबैक, आखिरी दिन...

सरफराज खान के शतक के बाद न्यूजीलैंड का जोरदार कमबैक, आखिरी दिन जीत के लिए बनाने हैं 107 रन

Published on

बेंगलुरु:

भारत ने न्यूजीलैंड को बेंगलुरु टेस्ट की चौथी पारी में जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया है। पहली पारी में 46 रन ऑलआउट होने के बाद भारत ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। सरफराज खान के शतक के अलावा ऋषभ पंत, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से अर्धशतक निकले। इससे टीम इंडिया ने 462 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 4 गेंद पर कोई रन नहीं बनाए थे और तभी खराब रौशनी की वजह से खेल रोकना पड़ा। कुछ देर बाद बारिश आई और अंपायर ने स्टंप की घोषणा कर दी।

सरफराज और पंत ने बेजोड़ बैटिंग
अपना पांचवां टेस्ट खेल रहे सरफराज खान ने दिन की शुरुआत 70 रन की। दिन के पहले घंटे में जब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी तब उन्होंने लेट कट के शानदार इस्तेमाल किया। चोट की वजह से तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे ऋषभ पंत बैटिंग के लिए उतरे से शुरुआत में जूझ रहे थे। लेकिन जल्द ही सेट होने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू कर दिए। सरफराज ने चौके की मदद से टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। सेट होने के बाद ऋषभ पंत ने भी हाथ खोलने शुरू कर दिए।

ऋषभ पंत ने ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ चौका लगा 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और मैच लगभग दो घंटे तक रुका रहा जिसमें 40 मिनट लंच का विश्राम शामिल था। बारिश के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो ऋषभ पंत ने बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र के खिलाफ दो छक्के लगाये। पंत ने जब आक्रामक रूख अपनाया तो दूसरे छोर से सरफराज संभल कर बल्लेबाजी करने लगे।

नई गेंद आने के बाद बदला खेल
न्यूजीलैंड ने इस दौरान भारतीय पारी के 80 ओवर के बार नयी गेंद लेने का फैसला किया और यह टीम के लिए कारगर साबित हुए। उसके तेज गेंदबाजों ने सरफराज और पंत को स्विंग से परेशान किया। 150 रन पूरा करने के ठीक बाद सरफराज खान टिम साउदी की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 18 चौके और 3 छक्के मारे। उस समय भारत का स्कोर 408 रन था। ऋषभ पंत भी शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 99 के स्कोर पर ओ’रूर्के ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके ठीक बाद केएल राहुल भी 12 रन बनाकर आउट हो गए।

रविंद्र जडेजा के बल्ले से भी 5 ही रन निकले। अश्विन ने 15 रनों की पारी खेली। उन्हे मैट हेनरी ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद बुमराह और सिराज खाता खोले बिना तीन गेंद के भीतर आउट हो गए। ओ’रूर्के और हेनरी ने भारत के 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया। न्यूजीलैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 107 रन चाहिए तो भारत को 10 विकेट की दरकार है।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...