9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेल'मेरे उधार पैसे वापस दोगे', 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, तो...

‘मेरे उधार पैसे वापस दोगे’, 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, तो क्रिस गेल ने लिए मजे

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की सीजन के लिए नीलामी शुक्रवार (23 दिसंबर) को हो गई है. इसमें वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सभी को चौंकाया है. किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन पर नीलामी में करोड़ों रुपये की बोली लगी है. यह बात जानने के बाद उनकी ही साथी खिलाड़ी क्रिस गेल ने शानदार अंदाज में उनके मजे लिए.

आईपीएल नीलामी के ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा पर कमेंट्री पैनल में क्रिस गेल भी मौजूद रहे थे. इसी दौरान जब उनके सामने पूरन के बिकने की बात सामने आई, तो उन्होंने भी मजेदार जवाब दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूरन से अपने उधार दिए हुए पैसे मांग लिए. इसके बाद पैनल में मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

क्रिस गेल का यह मजाकिया वीडियो वायरल
दरअसल, नीलामी में पूरन पर यह बड़ा दाव लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने लगाया. नीलामी में पूरन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था. उन्हें लखनऊ टीम ने 16 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया. आईपीएल की इस टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में है.

नीलामी के दौरान कमेंट्री पैनल में क्रिस गेल को बताया गया कि पूरन 16 करोड़ में बिके हैं. तो यह सुनने के बाद गेल ने अपना मोबाइल उठाया और बात करने की एक्टिंग करते हुए कहा, ‘निक्की पी, (निकोलस पूरन) मैंने जो पैसे तुमको उधार दिए थे, क्या अब वो मुझे वापस लौटा सकते हो.’ गेल का यह वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.

पूरन ने आईपीएल में तीन टीमों के लिए क्रिकेट खेली
बता दें कि निकोलस पूरन ने अब तक आईपीएल में 47 मैच खेले, जिसमें 26.06 की औसत से 912 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी भी जमाईं. आईपीएल में अब तक पूरन ने मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए क्रिकेट खेली है. पिछले सीजन में वह हैदराबाद टीम में थे.

43 साल के क्रिस गेल ने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में क्रिकेट खेली थी. वह अपनी वेस्टइंडीज टीम और आईपीएल से भी बाहर चल रहे हैं. गेल ने विंडीज के लिए आखिरी मैच नवंबर 2021 को खेला था. तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में 15 रन बनाए थे.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...