13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलदेश से धोखा नहीं... फिक्सिंग के आरोप से टूट गए थे शमी,...

देश से धोखा नहीं… फिक्सिंग के आरोप से टूट गए थे शमी, 19वीं मंजील से लगाने वाले थे छलांग !

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एड़ी की सर्जरी के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। शमी पिछले हुए वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल हुए थे। शमी ने इस विश्व कप में सिर्फ 7 मैच में 24 विकेट अपने नाम किए, लेकिन चोट ने कुछ समय के लिए उनके रफ्तार को थाम लिया। पिछले कुछ सालों से शमी भारतीय गेंदबाजी के स्तंभ बने हुए हैं। हालांकि, शमी जो सफलता मिली है उसके लिए उन्होंने कई बड़े त्याग किए। मानसिक रूप से परेशान रहे थे। हालात ऐसे हो गए थे कि शमी 19वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान तक लेना चाहते थे।

दरअसल ये घटना तब की है जब शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां के बीच बहुत लड़ाई-झगड़े हुए। हसीन ने शमी पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शमी ने एक पाकिस्तानी महिला से पैसे लेकर मैच फिक्सिंग की थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने शमी को इन आरोपों से क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन उनके दोस्त उमेश कुमार ने अब एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

सुसाइड करना चाहते थे मोहम्मद शमी
उमेश कुमार ने बताया कि, ‘जब शमी और हसीन के बीच झगड़े चल रहे थे तो उस वक्त शमी हर तरह की लड़ाई लड़ रहा था। वो मेरे घर में रहते थे, लेकिन जब पाकिस्तान से जुड़े मैच फिक्सिंग के आरोप लगे और उनसे पूछताछ हुई तो वो टूट गए। उन्होंने कहा कि मैं सब कुछ सहन कर सकता हूं, लेकिन देश से धोखा देने का आरोप नहीं।’

उन्होंने कहा, ‘जिस रात उनसे पूछताछ हुई थी वो सोए नहीं थे। मैं रात के चार बजे मैं पानी पीने उठा था। जैसे ही किचन की तरफ बढ़ा तो देखा कि शमी बालकनी में खड़े हैं। हम 19वीं मंजिल पर रहते थे। मुझे समझ आ गया था कि क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि शमी के करियर की वो रात सबसे लंबी रात थी। बाद में एक दिन उनके पास फोन पर मैसेज आया कि जांच करने वाली कमेटी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। शायद वो उस दिन विश्व कप जीतने से भी ज्यादा खुश थे।’

टूट कर फिर चैंपियन बने मोहम्मद शमी
शमी के दोस्त ने बताया कि कैसे वह मुश्किल दौर से निकलकर खुद को संभाला। इन सभी मुद्दों को लेकर शमी ने कहा था कि, ‘ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज को ज्यादा महत्व देते हैं और दूसरे इंसान कितना सही बोल रहा है। जब आपको पता हो कि दूसरे इंसान की बातें गलत हैं और आपके लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं, तो आपको अपने लक्ष्यों से नहीं हटना चाहिए। अगर मैं मोहम्मद शमी नहीं होता, तो किसी को मेरी परवाह नहीं होती और न ही मीडिया को दिलचस्पी होती। तो फिर मुझे वो चीज क्यों छोड़नी चाहिए जिसने मुझे शमी बनाया है। इसलिए लड़ते रहना जरूरी है।’

 

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...