13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलआग उगल रहे थे नॉर्खिया, फिर रोहित ने दनदनाते हुए छक्के से...

आग उगल रहे थे नॉर्खिया, फिर रोहित ने दनदनाते हुए छक्के से बजा दी बैंड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया अपने धारदार गेंदबाजी के साथ रफ्तार के लिए भी जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नॉर्खिया अपनी पहचान के अनुरूप ऐसा ही कुछ करने की कोशिश में थे, लेकिन धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा के सामने उनकी एक गलती ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। दरअसल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के खिलाफ नॉर्खिया दिल्ली के लिए पारी का 9वां ओवर करने आए।

इस दौरान नॉर्खियां ने स्ट्राइक पर खड़े तिलक वर्मा को पहली ही गेंद 146.4 की स्पीड से फेंकी। इस गेंद पर तिलक एक भी रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद नॉर्खिया ने 140 के ऊपर की स्पीड से डाली जिसमें तिलक ने एक रन देकर रोहित शर्मा को स्ट्राइक दिया। साउथ अफ्रीका का पेसर अपने पीक पर था। रोहित के खिलाफ उनके गेंद की स्पीड 149 के करीब पहुंच गई। रोहित और तिलक रन बनाने के लिए छटपटा रहे थे लेकिन इसी बीच नॉर्खिया एक गलती कर बैठे।

दरअसल नॉर्खिया ने रोहित 140 के ऊपर की रफ्तार से शॉर्ट गेंद डाल दी जिसको उन्होंने बेहतरीन अंदाज से कनेक्ट कर दूसरे स्टैंड में पहुंच दिया। इस तरह नॉर्खिया ने अपने ओवर की शुरुआत जिस अंदाज में की थी रोहित ने उसका अंत अपने बेहतरीन अंदाज में किया।

25 पारियों के बाद आया अर्धशतक
इस बीच रोहित शर्मा ने 25 पारियों के बाद आईपीएल में अपना पचासा पूरा किया। 2021 आईपीएल के बाद से वह अर्धशतक नहीं लगा पा रहे थे। हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद उनकी पारी स्लो हो गई और वह 45 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगए। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने अर्धशतक का कोई जश्न नहीं मनाया।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 172 रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने विरोधी के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली के बल्लेबाज एक बार फिर से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालांकि टीम के लिए अक्सर पटेल ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान कप्तान डेविड ने वॉर्नर ने भी अपना पचासा पूरा। वॉर्नर का चार मैचों में यह तीसरा अर्धशतक था।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...