14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेल20 ओवर के खेल में 20 रन भी नहीं बने, 7 खिलाड़ियों...

20 ओवर के खेल में 20 रन भी नहीं बने, 7 खिलाड़ियों का नहीं खुला खाता, टी20 में हुआ अजब गजब

Published on

हांगझोऊ

एशियन गेम्स 2023 का रोमांच शुरू हो चुका है। हांगझोऊ में आयोजित इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में क्रिकेट भी शामिल है। टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे क्रिकेट मुकाबले में इंडोनेशिया और मंगोलिया की महिला टीमों के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में मंगोलिया की टीम का बुरा हाल हो गया और वह सिर्फ 15 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। हैरानी की बात यह है कि 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगोलिया की टीम के 7 बैटर शून्य पर आउट हुए। तीन ही ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपना खाता खोलने में सफल रहे। ऐसे में इंडोनेशिया की टीम ने इस मैच को 172 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

मंगोलिया की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग का फैसला किया था। इंडोनेशिया की टीम ने मंगोलिया की गेंदबाजों की जमकर धुनाई और 20 ओवर में 187 रन कूट दिए। टीम के लिए सबसे अधिक ली नुह देवी ने सबसे अधिक 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नि पुतु आयु नन्दा साकारिणी ने 31 गेंद में 35 रनों की दमदार पारी खेली।

गेंदबाजी में भी इंडोनेशिया मचाया गदर
गेंदबाजी में भी इंडोनेशिया की महिला टीम ने खूब गदर मचाया। मुकाबले में सबसे अधिक एंड्रियानी ने 3 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नि पुतु आयु नन्दा साकारिणी और ली नूह देवी के खाते में दो-दो विकेट आया।इस तरह 20 ओवर के खेल में मंगोलिया की टीम ने सिर्फ 15 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। हालांकि मंगोलियाई टीम को समेटने में इंडोनेशिया को 10 ओवर लग गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...