14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलखुद तो रन बनाए नहीं, ऋषभ पंत को भी करवाया रन आउट,...

खुद तो रन बनाए नहीं, ऋषभ पंत को भी करवाया रन आउट, विराट कोहली बने हार के सबसे बड़े विलेन

Published on

पुणे

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार का समाना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज भी गंवा दी है। न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को बेंगलुरु टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया था। ऐसे में एक बार फिर से टीम इंडिया को अपने घर में शर्मसार होना पड़ा है।

टीम इंडिया को अब तक मिली दोनों टेस्ट मैच में हार के विलेन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रहे हैं। खास तौर से विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। पुणे टेस्ट मैच में विराट कोहली पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हो गए। खराब बैटिंग के साथ ही उन्होंने मैदान पर कुछ ऐसा किया जो पुणे में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बन गया।

विराट कोहली बने हार के विलेन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में विराट कोहली बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। दोनों पारियों को मिलाकर उनके खाते में सिर्फ 18 रन आया। इसके साथ ही उन्होंने मैदान पर कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। दरअसल हुआ ऐसा था कि यशस्वी जासवाल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर बैटिंग के लिए आए।

आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को एक अच्छा मोमेंटम दे दिया था। यहां से जरूरत थी कि विराट कोहली और ऋषभ क्रीज पर टिक कर खेले और कोई भी जोखिम ना उठाए, लेकिन विराट कोहली के एक गलत फैसले से ऋषभ पंत रन आउट हो गए। ऋषभ सिर्फ तीन गेंद ही खेल पाए थे कि विराट कोहली की सिंगल के लिए कॉल पर वह क्रीज तक नहीं पहुंच सके और बिना खाता खोले ही वह आउट हो गए।

न्यूजीलैंड को मिल गया वापसी का मौका
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद विराट कोहली पर दबाव साफ दिख रहा था। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों को खेलने में विराट बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं कर पहे थे। इसका परिणाम ये हुआ कि विराट मिचेल सैंटनर की गेंद पर विकेट के बीच पाए गए और उन्हें एलबीडबल्यू आउट करार दिया गया। इस तरह ऋषभ पंत को रन आउट कराना मैच के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और यहीं से न्यूजीलैंड की टीम ने अपना शिकंजा कसते हुए भारत को मुकाबले से बाहर कर दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...