14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलविराट-सूर्यकुमार नहीं, पाकिस्तान को असल खतरा तो इस खिलाड़ी से है! सहवाग...

विराट-सूर्यकुमार नहीं, पाकिस्तान को असल खतरा तो इस खिलाड़ी से है! सहवाग भी मानते हैं लोहा

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला आज कुछ ही देर में शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनर होंगे तो कुछ लोगों का दांव सूर्यकुमार यादव पर है। कप्तान रोहित शर्मा के फैंस हिटमैन पर दांव लगा रहे हैं तो केएल राहुल के चाहने वाले भी पीछे नहीं हैं। हालांकि, एक और खिलाड़ी है, जो मैच में सबसे खतरनाक हो सकता है।

वीरेंद्र सहवाग ने माना था लोहा
टी20 वर्ल्ड कप 2021 से ठीक पहले धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि अगर हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से चल गए तो भारत को जीत से कोई नहीं रोक सकता। उस सयम यही दिखा भी था। हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से नाकाम रहे थे और भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। आज भी माहौल वही है। पाकिस्तान सामने है तो हार्दिक पंड्या अपनी उस खराब फॉर्म को याद करते हुए पलटवार करना चाहेंगे।

हार्दिक पंड्या हैं गजब की फॉर्म में
हार्दिक पंड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप की नाकामियों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में जबरदस्त वापसी की थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को खिताब जितवाते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। हाल फिलहाल में भी उनकी फॉर्म गजब की है। कुंग फू पांडा नाम से मशहूर यह खिलाड़ी अगर चल गया तो गेंद से 4 ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमर तोड़ने का दम रखता है। दूसरी ओर, अगर बल्ले से चल गया तो उनसे अधिक खतरनाक बल्लेबाज पूरे भारतीय खेमे में नहीं है।

प्तान रोहित भी जानते हैं कितना असरदार हैं हार्दिक
कप्तान रोहित शर्मा भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। जब आईपीएल में हार्दिक पंड्या अच्छा कर रहे थे तो उन्होंने कहा था कि यह नेशनल टीम के लिए अच्छा है। हार्दिक पंड्या कम गेंदों में चौके-छक्के की बौछार करने में सक्षम हैं। आखिरी के ओवरों में उनका बल्ला चलना जरूरी है और अगर उनके 4 ओवर अच्छे रहे तो भारतीय टीम के लिए सोने पर सुहागा होगा। यह टीम इंडिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आज के मुकाबले में वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

मेलबर्न में हवाई शॉट नहीं हैं आसान
मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम अन्य मैदानों की अपेक्षा बड़ा है। यहां चौके-छक्के आसानी से नहीं लगेंगे। खासकर हवाई शॉट खेलने से बल्लेबाज थोड़ा कतराएंगे, क्योंकि अन्य मैदानों पर कई बार गेंद बल्ले का ऐज लेकर भी बाउंड्री पार कर जाती है। यहां हालांकि अगर बाउंड्री के पार गेंद को भेजना है तो शॉट दमदार होना चाहिए। अगर थोड़ा भी चूक होता है तो छक्के की जगह विकेट गिर सकता है। यह बात जरूरत भारतीय टीम के मन में होगी।

Latest articles

भोपाल के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड का दो दिवसीय ‘आवास मेला’ शुरू, प्राइम लोकेशंस पर प्रॉपर्टी बुक करने उमड़ी भीड़

भोपाल राजधानी के प्राइम लोकेशंस पर अपना आशियाना चाहने वालों के लिए मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड...

महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

भोपाल राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

बीएचईएल लेडीज क्लब ने महिला सफाई कर्मचारियों को बांटी कंबल

भोपाल बीएचईएल (भेल) लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग के तत्वावधान में लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...