15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अब करो या मरो... ओलंपिक के...

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अब करो या मरो… ओलंपिक के लिए ये मैच जीतना होगा

Published on

रांची,

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उसे जर्मनी के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हार झेलनी पड़ी है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में नतीजा निकला.

इसी साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए यदि भारतीय महिला टीम को क्वालिफाई करना है, तो उसके पास अब बस एक ही मौका बचा है. उसे जापान के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम के पास आखिरी मौका
भारतीय टीम और जापान के बीच यह मुकाबला शुक्रवार (19 जनवरी) की शाम को खेला जाएगा. बता दें कि जापान को एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अमेरिका के हाथों 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. ऐसे में अब भारत और जापान के बीच तीसरे नंबर की जंग होगी.

दरअसल, एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट में टॉप-3 पर रहने वाली टीमें ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाएंगी. ऐसे में फाइनल में पहुंचकर अमेरिका और जर्मनी ने पहले ही एंट्री कर ली है. अब भारत और जापान के बीच होना वाला मुकाबला जीतने वाली तीसरी टीम होगी. यहां भारतीय टीम कोई गलती नहीं करना चाहेगी.

फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी जर्मनी की टीम
बता दें कि भारत और जर्मनी के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जो 2-2 से ड्रॉ रहा था. इसके बाद जर्मनी ने शूटआउट में जीत हासिल कर पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल किया. फाइनल में उसकी टक्कर दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली अमेरिकी टीम से होगी.

बता दें कि भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा है. उसे अपने पहले मुकाबले में अमेरिका जैसी कमजोर टीम से भी हार मिली थी. हालांकि भारतीय टीम ने दमदार वापसी की और इटली को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी. यहां भी भारतीय टीम ने दमदार खेल ही दिखाया, लेकिन दुर्भाग्यवश हार झेलनी पड़ी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...