24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलअब कोहली डीपफेक के शिकार, सचिन और सारा तेंदुलकर का वीडियो भी...

अब कोहली डीपफेक के शिकार, सचिन और सारा तेंदुलकर का वीडियो भी हो चुका है वायरल

Published on

नई दिल्ली

पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, फिर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के डीपकेंक वीडियो ने बवाल मचा दिया था। अब डिजिटल स्कैमर्स विराट कोहली के एक वीडियो का इस्तेमाल करके डीपफेक तकनीक से फर्जी विज्ञापन बना रहे हैं। विज्ञापन में एक सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा दिया गया है, जिसमें झूठा दावा किया जाता है कि कोहली छोटे निवेश से अधिक रिटर्न का समर्थन करते हैं।

विराट कोहली का हिंदी और इंग्लिश में बोलते अलग-अलग फेंक विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका यह वीडियो कोहली को हिंदी में बोलते हुए और सट्टेबाजी ऐप को सपोर्ट करते हुए दिखाता है। वीडियो को और भी प्रामाणिक दिखाने के लिए क्रिएटर्स ने फुटेज में एक जाने-माने टीवी पत्रकार को शामिल किया है। इससे ऐसा लग रहा है कि विज्ञापन एक लाइव न्यूज सेगमेंट का हिस्सा है। विज्ञापन में दावा किया गया है कि कोहली ने कम से कम निवेश के माध्यम से बड़ी कमाई की है, जो दर्शकों को आसान पैसे कमाने के वादे के साथ आकर्षित करता है।

एआई के जरिए विराट कोहली का वीडियो और आवाज
स्कैमर्स ने कोहली के एक इंटरव्यू क्लिप को बदलने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया, उनकी असली आवाज को एक गढ़ी हुई आवाज से बदल दिया। इससे यह भ्रम पैदा हुआ कि वह ऑनलाइन गेम का समर्थन कर रहे थे। कोहली ने कभी भी ऐसे खेलों का समर्थन नहीं किया, लेकिन डीपफेंक वीडियो में इसका उल्टा दिखाया गया है।

महान सचिन तेंदुलकर हो गए थे खफा
एक अन्य डीपफेक वीडियो में कोहली को अंग्रेजी में रुक-रुक कर अमेरिकी लहजे के साथ बोलते देखा जा सकता है। इस वीडियो में क्रिकेटर के साथ जुआ ऐप पेश करने वाले एक न्यूज एंकर का डीपफेक भी है। यह घटना सार्वजनिक हस्तियों के दुरुपयोग के चलन का अनुसरण करती है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने एक फर्जी वीडियो को सबसे सामने लाया था। उस वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी के एक गेम खेलने के बारे में बात की थी।

उन्होंने लिखा था- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदायी होने की आवश्यकता है। गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, जो एनिमल सहित कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, भी डीपफेक का शिकार हो गई थीं। वीडियो में उनका चेहरा किसी और पर लगाया गया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...