10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअब शायद नहीं... विराट ने रिटायरमेंट पर दिया सबसे बड़ा हिंट, बताया...

अब शायद नहीं… विराट ने रिटायरमेंट पर दिया सबसे बड़ा हिंट, बताया अपना फ्यूचर प्लान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़ गए हैं। बेंगलुरु पहुंचते ही विराट आरसीबी के एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में विराट कोहली से उनके फ्यूचर प्लान के साथ रिटायरमेंट को लेकर भी कुछ सवाल पूछे गए, जिसके जवाब में उन्होंने हिंट दे दिया कि वह कब संन्यास लेने वाले हैं। विराट कोहली आरसीबी के इस इवेंट में ऑस्ट्रेलिया में अपने हालिया प्रदर्शन पर भी बात की।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर विराट ने कहा, ‘हो सकता है कि मेरे पास दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा न हो, इसलिए मैं पीछे में जो कुछ भी हुआ उससे शांति में हूं।’ विराट कोहली के इस बयान के बाद अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की सोच रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने रिटायरमेंट के बाद अपने फ्यूचर प्लान को लेकर भी बात की।

रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे विराट
विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट के बाद के प्लान पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूंगा, लेकिन हो सकता है कि मैं खूब ट्रैवल करुंगा। मैंने टीम में अपने एक साथ खिलाड़ी से भी यही सवाल किया था तो उसका जवाब भी कुछ इसी तरह का था।’ बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन वह टेस्ट और वनडे में खेलना जारी रखे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में चला था विराट का बल्ला
विराट कोहली हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल किया था। विराट ने इस टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए 5 मैचों में 54 की औसत से 218 रन बनाए थे। इसमें विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 100 रनों की पारी भी शामिल था। एक शतक के साथ विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रनों की पारी भी खेली थी।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...