9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलअब महाडील से हर घंटे ₹21 लाख कमाएंगे रोनाल्डो! मेसी-एम्बाप्पे छूटे पीछे

अब महाडील से हर घंटे ₹21 लाख कमाएंगे रोनाल्डो! मेसी-एम्बाप्पे छूटे पीछे

Published on

लंदन

वर्ल्ड कप में साधाराण प्रदर्शन और बढ़ती उम्र के बावजूद पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मांग नहीं घटी है। मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से बाहर किए जाने के बाद अब रोनाल्डो पहली बार यूरोप से बाहर निकलकर सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नासर से जुड़ गए हैं। इसे मध्य पूर्व के फुटबॉल के लिए बड़ी घटना माना जा रहा है। अल नासर ने पांच बार के बैलन डी ओर विजेता रोनाल्डो की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें वह टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं।

रोनाल्डो ने इस क्लब के साथ जून 2025 तक करार किया है। क्लब ने कहा, ‘इस करार से न सिर्फ क्लब को अच्छी सफलताएं हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि इससे हमारी लीग, हमारे देश और भविष्य की पीढ़ियों को भी सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा मिलेगी।’

फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा करार!
इस 37 वर्षीय फुटबॉल स्टार का यह करियर का अंतिम करार हो सकता है जिसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिलेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुर्तगाल का यह स्टार इस करार से प्रतिवर्ष 200 मिलियन यूरो (करीब 1775 करोड़ रुपये) की कमाई कर सकता है जिससे वह फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी बन जाएगा। रोनाल्डो ने एक बयान में कहा कि वह एक अलग देश में नई फुटबॉल लीग का अनुभव हासिल करने के लिए उत्सुक हैं।

मिला था इससे भी बड़ा ऑफर
रोनाल्डो जब मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ थे तब वह प्रति हफ्ते करीब पांच करोड़ रुपये कमा रहे थे। वहीं अब वह हर हफ्ते करीब 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेंगे। रोनाल्डो को कुछ महीनों पहले सउदी के फुटबॉल क्लब अल हिलाल ने करीब 3000 करोड़ रुपये की डील के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन तब रोनाल्डो ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ ही जुड़े रहने को चुना था।

रोनाल्डो के लिए कतर में खेला गया विश्व कप निराशाजनक रहा था जहां उन्हें नॉकआउट दौर के मैचों में शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया था। पुर्तगाल की क्वॉर्टर फाइनल में मोरक्को के हाथों हार के बाद वह रोते हुए मैदान से बाहर निकले थे। रोनाल्डो इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियाल मेड्रिड जैसे चोटी के फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेलते रहे हैं जिनके साथ उन्होंने चैंपियंस लीग के खिताब भी जीते।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...