12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलअब पहलवानों ने खटखटाया दिल्ली की अदालत का दरवाजा, आज हो सकती...

अब पहलवानों ने खटखटाया दिल्ली की अदालत का दरवाजा, आज हो सकती है सुनवाई

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 18वें दिन भी जारी है। महिला पहलवानों द्वारा दायर की गई यौन उत्पीड़न मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई कर सकती है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आज जंतर मंतर पर लोगों की भीड़ तो कम नजर आ रही है, लेकिन पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ी हुई है। पहलवानों ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी अदालत का रुख किया है।

पीड़ितों के बयान दर्ज करने की मांग
अपनी याचिका के माध्यम से महिला पहलवानों ने इस मामले में नाबालिग पीड़ितों और अन्य लोगों के बयान दर्ज करने की मांग की है। पहलवानों का कहना है कि पुलिस इस मामले को जांच के नाम पर खींच रही है, और वक्त बर्बाद कर रही है। पहलवानों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक पीड़ितों के बयान दर्ज नहीं किए हैं।

पुलिस को 12 मई तक आयोग के सामने पेश करनी है रिपोर्ट
पहलवानों की याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें उपयुक्त अथॉरिटी से संपर्क करने की अनुमति दी थी। उन्होंने मामले में चल रही जांच के संबंध में जांच अधिकारी से स्थिति रिपोर्ट मांगने के लिए मजिस्ट्रेट से आदेश मांगा है। पैनल का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में डीसीपी को 12 मई तक आयोग के सामने रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

FIR दर्ज हुए 10 दिन अभी तक बयान दर्ज नहीं हुए
पहलवानों ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज हुए 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन इसके बाद भी सीआरपीसी की धारा 164 पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग लड़की सहित अन्य लोगों के बयान अब तक दर्ज नहीं किए गए हैं। दिल्ली महिला आयोग ने भी दिल्ली पुलिस को समन जारी करके जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज हुई थी FIR
बता दें कि इस मामले में पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के निर्देश पर 28 अप्रैल को इस मामले में FIR दर्ज की गई। पैनल ने कहा कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो के तहत बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है, जबकि अन्य शिकायतकर्ताओं के साथ यौन उत्पीड़न के लिए एक और FIR दर्ज की गई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...