14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeखेलODI: भारत ने धोबिया दांव से पाकिस्तान को 'पटका', 48 घंटे के...

ODI: भारत ने धोबिया दांव से पाकिस्तान को ‘पटका’, 48 घंटे के भीतर गंवाई बादशाहत

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के लिए उस वक्त शर्मनाक स्थिति बन गई, जबकि महज 48 घंटे के भीतर उसकी बादशाहत खत्म हो गई। आईसीसी वनडे रैंकिंग में 5 मई को आधी रात को भारत और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पाकिस्तान टीम नंबर वन बनी थी। इस पर पीएम शाहबाज शरीफ ने ट्वीट करते हुए जश्न का माहौल बनाया था।

48 घंटे के भीतर पाकिस्तान टीम ने गंवाई टॉप रैंकिंग
इसके हालांकि 48 घंटे के भीतर यानी 7 मई को भारतीय क्रिकेट टीम बिना खेले अपनी पूरानी पोजिशन पर पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान के साथ भी वैसा ही हुआ। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड को 102 रनों से हराया था। इस जीत के बाद बाबर आजम की टीम नंबर वन बन गई थी। तब भारतीय टीम तीसरे नंब पर खिसक गई थी और इस बात को लेकर पाकिस्तान में खुशी थी।

पीएम शाहबाज शरीफ ने मनाया था जश्न
इस पर पीएम शाहबाज शरीफ ने भी ट्वीट करते हुए पाकिस्तान टीम को बधाई दी। हालांकि, वह नहीं जानते थे कि अगले ही मैच में टीम बादशाहत गंवा देगी। रविवार रात जब न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 47 रनों से हराया तो पाकिस्तान टीम को आईसीसी रैंकिंग में भी घाटा हुआ। उसके 112 रेटिंग पॉइंट्स हो गए। इसके साथ ही वह अपनी पुरानी पोजिशन यानी तीसरे नंबर पर खिसक गई।

भारत बिना खेले अपनी पोजिशन पर वापस लौटा
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया 113 पॉइट्स के साथ नंबर वन हो गई, जबकि भारत उतने ही रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। रोचक बात यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पुरानी रैंकिंग बिना खेले पाई है। टीम इंडिया लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेली है। बावजूद इसके उसने अपनी पोजिशन कायम रखी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल में बिजी हैं। कुछ ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया के साथ भी है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...