12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलODI: शार्दुल की धुलाई, चहल-अर्शदीप भी बेबस... लैथम ने ऐसे पलटा मैच

ODI: शार्दुल की धुलाई, चहल-अर्शदीप भी बेबस… लैथम ने ऐसे पलटा मैच

Published on

ऑकलैंड,

न्यूजीलैंड दौरे पर शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई. तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. कीवी टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और 17 गेंदें बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया.

टीम इंडिया की इस करारी शिकस्त का बड़ा कारण उसकी लचर गेंदबाजी रही है. इसमें तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की सबसे ज्यादा धुलाई हुई है. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम ने शार्दुल के एक ही ओवर में 25 रन जड़ दिए थे. फैन्स ने भारतीय गेंदबाज को लॉर्ड शार्दुल की उपाधि दी है, मगर इस मैच में उनका ऐसा कोई जादू नहीं चल सका.

लैथम ने शार्दुल के ओवर में की जमकर धुलाई
शार्दुल के इस ओवर के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर जो दबाव बनाया था, वह एकदम हट गया था. दरअसल, शार्दुल ने कीवी टीम की पारी के 40वें ओवर में यह रन लुटाए थे. इस ओवर में टॉम लैथम ने शार्दुल की गेंदों पर एक छक्का और फिर 4 चौके जमाए. इसी ओवर में लैथम ने अपना शतक भी पूरा किया था.

एक ही ओवर में लैथम ने टीम पर से दबाव हटाया
इससे पहले तक न्यूजीलैंड टीम ने 39 ओवरों में 3 विकेट पर 216 रन बनाए थे. यहां से उसे जीतने के लिए 11 ओवरों में 89 रनों की जरूरत थी. ऐसे में टीम पर थोड़ा तो दबाव था. मगर शार्दुल के ओवर ने यह दबाव भी हटा दिया था.

इस ओवर के बाद न्यूजीलैंड टीम ने ऐसी रफ्तार पकड़ी, जिसने उसे आसानी से मैच जिता दिया. न्यूजीलैंड टीम ने 307 रनों के टारगेट के जवाब में 3 विकेट खोकर 47.1 ओवरों में ही 309 रन बनाते हुए मैच जीत लिया. टॉम लैथम को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 104 गेंदों पर नाबाद 145 रनों की पारी खेली.

भारतीय गेंदबाजों का हाल
अर्शदीप सिंह: 8.1 ओवर: 68 रन दिए: कोई विकेट नहीं लिया
शार्दुल ठाकुर: 9 ओवर: 63 रन दिए: एक विकेट लिया
वॉशिंगटन सुंदर: 10 ओवर: 42 रन दिए: कोई विकेट नहीं लिया
उमरान मलिक: 10 ओवर: 66 रन दिए: दो विकेट लिए
युजवेंद्र चहल: 10 ओवर: 67 रन दिए: कोई विकेट नहीं लिया

उमरान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके
शार्दुल के अलावा भारतीय कप्तान शिखर धवन ने 4 गेंदबाज आजमाए थे. इनमें तेज गेंदबाज उमरान मलिक 66 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. शार्दुल ने 9 ओवर में 63 रन देकर एक विकेट लिया. इनके अलावा किसी को भी विकेट नहीं मिला. अर्शदीप ने 8.1 ओवर में 68 रन लुटाए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 67 रन लुटा दिए. वॉशिंगटन सुंदर सबसे सस्ते साबित हुए, जिन्होंने सिर्फ 42 रन दिए.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...