8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलओडिशा: पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, परिवार ने लगाया...

ओडिशा: पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Published on

कटक,

ओडिशा के कटक शहर से एक दुखद मामला सामने आया है. राजश्री स्वांई नाम की एक महिला क्रिकेटर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. राजश्री स्वांई की लाश शुक्रवार को कटक शहर के पास एक घने जंगल में पेड़ पर लटकी मिली. राजश्री 11 जनवरी 2023 से लापता थी जिसे लेकर गुरुवार को उसके कोच ने कटक शहर के मंगलाबाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
हालांकि महिला क्रिकेटर के परिवार ने आरोप लगाया कि यह एक हत्या है क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंख खराब हो गई थी. अब पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की हर एंगल से जांच की कर रही है.

पुलिस उपायुक्त ने दिया ये बयान
कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया कि अथागढ़ इलाके के गुरूदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से उस क्रिकेटर का शव लटका हुआ मिला. उसका स्कूटर भी जंगल के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था. राजश्री स्वांई के परिवार के सदस्यों ने कहा कि राजश्री सहित लगभग 25 महिला क्रिकेटर पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी कर रही थीं.

राजश्री को टीम में नहीं मिली थी जगह
यह प्रशिक्षण शिविर बजरकाबती क्षेत्र में ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) द्वारा आयोजित किया जा रहा था. सभी 25 महिला क्रिकेटर मोहल्ले के एक होटल में ठहरे हुए थे. हालांकि जब ओडिशा क्रिकेट टीम ने आगामी मैच के लिए अंतिम सूची तैयार की, तो राजश्री को नहीं चुना गया. अगले दिन राजश्री ने अपने कोच से कहा कि वह अपने पिता से मिलने पुरी जा रही है, जबकि अन्य खिलाड़ी तांगी क्षेत्र में मैच की तैयारी कर रहे थे. अब पुलिस ने संबंधित मामले की जांच शुरू कर दी है

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...