7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलओह नो तिलक वर्मा... 99 रन पर खेल रहे थे, फिर इस...

ओह नो तिलक वर्मा… 99 रन पर खेल रहे थे, फिर इस गेंदबाज ने चकनाचूर कर दिया शतक जड़ने का सपना

Published on

नई दिल्ली

विजय हजारे ट्रॉफी के लीग स्टेज मुकाबले में हैदराबाद और कर्णाटक का एक दूसरे से आमना सामना हुआ। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा। हालांकि हैदराबाद ने यह मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने गजब की बल्लेबाजी की। उन्होंने कर्णाटक के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और एक कप्तानी पारी खेली। लेकिन तिलक शतक से सिर्फ एक रन पहले आउट हो गए, जी हां 99 रन के स्कोर पर कर्णाटक के गेंदबाज निकिन जोस ने उन्हें आउट कर दिया। 106 गेंदों का सामना करते हुए तिलक ने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 93.40 का रहा।

भारतीय टीम के लिए गजब कर रहे तिलक वर्मा
22 साल के तिलक वर्मा ने 2023 में भारत के लिए टी20 और वनडे दोनों में डेब्यू किया था। हालांकि वनडे खेलने का उन्हें इतना मौका नहीं मिला। लेकिन टी20 में तिलक ने गर्दा उड़ाया है।। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर दो टी20 शतक ठोके थे। वर्मा ने भारत के लिए अब तक 20 टी20 खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 616 रन बनाए हैं।इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक के साथ दो अर्धशतक देखने को मिले हैं। इसके अलावा 4 वनडे मुकाबलों में तिलक वर्मा के नाम 68 रन है। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में एक अर्धशतक ठोका है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
कर्णाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मयंक अग्रवाल के शतक (124 रन) के चलते कर्णाटक ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 320 रन बना डाले। समारन रविचंद्रन ने भी 83 रन बनाए। हालांकि 321 रन का टारगेट सिर्फ दो गेंद पहले हैदराबाद ने चेज कर लिया। तिलक के अलावा वरुण गाउद ने नाबाद 109 रन की पारी हैदराबाद के लिए खेली।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...