12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल100 साल से गंदी पड़ी नदी में होंगे ओलंपिक गेम्स! लोगों ने...

100 साल से गंदी पड़ी नदी में होंगे ओलंपिक गेम्स! लोगों ने किया विरोध तो मेयर ने लगाई डुबकी

Published on

पेरिस,

ओलंपिक 2024 को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. यह गेम्स इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने हैं. मगर इन ओलंपिक गेम्स से पहले ही पेरिस की सीन नदी को लेकर विवाद काफी गहरा गया है. इस नदी को करीब 100 साल से गंदा माना जाता रहा है.मगर इसी नदी में इस बार ओलंपिक के मैराथन तैराकी और ट्राइथलॉन जैसे कई इवेंट्स होने हैं. इसको लेकर शहर के लोगों ने जमकर विरोध जताया है. साथ ही इस नदी में पेशाब करने की धमकी तक दी थी.

65 साल की मेयर ने नदी में उतरकर की तैराकी
इसी बीच पेरिस की मेयर ने इस नदी में छलांग लगाकर विरोधियों के मुंह बंद कर दिए हैं. यह मेयर 65 साल की एने हिडालगो ने बुधवार (17 जुलाई) को इस नदी में छलांग लगाई और खूब तैराकी भी की.मेयर विरोधियों के जवाब देने के लिए पेरिस ओलंपिक के लिए बनाए गए आर्टिफिशियल पोंड में उतरी थीं. बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्यूल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) ने भी पेरिस ओलंपिक से पहले इस नदी में छलांग लगाने और तैराकी करने का ऐलान किया है. हालांकि यह तय नहीं है कि वह ऐसा कब करेंगे.

ओलंपिक के बाद भी नदी में तैराकी करेंगी मेयर
बता दें कि जब पेरिस की मेयर इस सीन नदी में तैराकी के लिए उतरीं तब उनके साथ 7 सुरक्षा नांव मौजूद थीं. इसके अलावा उनके साथ कुछ और तैराक भी नदी में उतरे थे. इन सभी ने सीन नदी में तैराकी करके बताया है कि यह नदी साफ है और इसमें गेम्स हो सकते हैं. ऐसे में अब लोगों का विरोध थमता दिख रहा है.

नदी में उतरने के बाद मेयर ने पत्रकारों से कहा, ‘यह करने के बाद मुझे काफी अच्छा लग रहा है. यह मेरा सपना भी था, जो अब सच हो गया है. ओलंपिक गेम्स के बाद भी मैं यहां आउंगी और लोगों के लिए इस नदी में उतरकर तैराकी करूंगी. मैं यह फ्रांस के लोगों और पर्यटकों के लिए फिर करूंगी.’

पेरिस की सीन नदी गंदगी के लिए बदनाम
दरअसल, पेरिस की यह सीन नदी कई सालों से गंदी मानी जाती रही है. यही कारण है कि यहां 100 सालों से तैराकी पर प्रतिबंध लगा हुआ था. मगर इस बार फ्रांस सरकार ने पेरिस ओलंपिक के लिए मैराथन तैराकी और ट्राइथलॉन जैसे कुछ इवेंट्स को इसी नदी में कराने का फैसला किया गया.

ऐसे में इस सीन नदी को साफ करने के लिए 1.4 बिलियन यूरो (करीब 12.54 हजार करोड़ रुपए) से ज्यादा रकम खर्च की गई. इसके बावजूद पेरिस के कई लोगों का मानना है यह कि नदी अब भी काफी गंदी है और वो इसको लेकर गुस्से में हैं. उनका मानना है कि यह नदी अब भी ओलंपिक गेम्स कराने के लिए तैयार नहीं है.

कई संगठनों ने दी नदी में पेशाब करने की धमकी
लोगों का गुस्सा इस कारण भी है कि उनका मानना है कि नदी की सफाई के लिए बाकी मुद्दों को नजरअंदाज किया गया. नदी की सफाई के लिए बाकी जरूरी बजट में कटौती की गई थी. इन सबके बावजूद फायदा नहीं हुआ और नदी अब भी गंदी है. जब कई संगठनों ने विरोध जताते हुए सीन नदी में पेशाब करने की धमकी दी, तब कहीं जाकर सरकार हरकत में आई. अब मेयर ने इन विरोधियों के मुंह बंद कर दिए हैं.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...