12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलऑपरेशन सिंदूर पर गंभीर बोले- जय हिंद… रैना, वरुण समेत इन क्रिकेटर्स...

ऑपरेशन सिंदूर पर गंभीर बोले- जय हिंद… रैना, वरुण समेत इन क्रिकेटर्स ने एयरस्ट्राइक पर क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली ,

भारत की तीनों सेनाओं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है. भारतीय सेना ने 7 मई की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर एक साथ कई हमले किए. इन हमलों में 90 आतंकवादी मारे गए. यह कार्रवाई हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

सेना की इस कार्रवाई के बाद देश के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सेना को सलाम किया और ‘जय हिंद’ का नारा लगाया. पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा, सुरेश रैना ने सेना की तारीफ की.इसके अलावा टीम इंड‍िया और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की एक तस्वीर शेयर की, जिसे सेना ने जारी किया था.

ध्यान रहे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में इंडियन आर्मी ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए कार्रवाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 90 आतंकियों को मारा गया है. भारत ने इस कार्रवाई को ‘सिंदूर ऑपरेशन’ कहा है.

भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, ”इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों का प्लान बनाया गया था.” वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक को ‘कायराना’ कहा.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...