14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलएक हार ने बदल दिए सारे समीकरण, WTC फाइनल के लिए अब...

एक हार ने बदल दिए सारे समीकरण, WTC फाइनल के लिए अब भारत की राह मुश्किल

Published on

विशाखापट्टनम

लगातार दो बार की वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलिस्ट टीम इंडिया इस बार पिछड़ती नजर आ रही है। ओपनिंग सीजन (2019-21) में न्यूजीलैंड और दूसरे सीजन (2021-23) में ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबला हारने के बाद मौजूदा सीजन (2023-25) में तो फाइनल में पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज पर ही रोहित शर्मा एंड कंपनी का भविष्य टिका है। दरअसल, टीम इंडिया पांच मैच में दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ बांग्लादेश से भी नीचे यानी पांचवें नंबर पर खिसक गई है। भारत के वेस्टइंडीज दौरे से मौजूदा WTC फाइनल साइकिल की शुरुआत हुई। 12 जुलाई 2023 को खेले गए पहले मैच में जीत, अगले टेस्ट में ड्रॉ। बॉक्सिंग-डे टेस्ट में साउथ अफ्रीका से हार और फिर अगले मैच में जीत के बाद इंग्लैंड से हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट गंवाना टेंशन वाली बात है।

टीम मैच जीत हार ड्रॉ परसेंटेज
ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 55
साउथ अफ्रीका 2 1 1 0 50
न्यूजीलैंड 2 1 1 0 50
बांग्लादेश 2 1 1 0 50
इंडिया 5 2 2 1 43.33
पाकिस्तान 5 2 3 0 36.66
वेस्टइंडीज 4 1 2 1 33.33
इंग्लैंड 6 3 2 1 29.16
श्रीलंका 2 0 2 0 0

WTC फाइनल अब चैलेंजिंग क्यों?
दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की फाइनलिस्ट भारतीय टीम इस सत्र में शुरुआत में पिछड़ गई है। WTC टेबल में वह पांचवें पर पहुंच गई है और पोजिशन बेहतर करने के लिए उसे लगातार परिणाम हासिल करने होंगे। भारत को इस सत्र (2024-25) के आखिर में (नवंबर 2024 से जनवरी 2025) ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उससे पहले दो टेस्ट के लिए बांग्लादेश भारत के दौरे पर आएगा। वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यानी WTC फाइनल की राह आसान नहीं है और इस सीरीज के बचे चार टेस्ट में जीत से ही यह राह थोड़ी आसान हो पाएगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...