9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल11 गेंद में सिर्फ 8 रन... शुभमन गिल से सेमीफाइनल में ऐसी...

11 गेंद में सिर्फ 8 रन… शुभमन गिल से सेमीफाइनल में ऐसी उम्मीद नहीं थी, दिल ही तोड़ दिया

Published on

दुबई

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नॉकआउट मुकाबला शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि, दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के अपना विकेट गंवा बैठे।

खास तौर से टीम इंडिया के लिए प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। शुभमन सिर्फ 11 गेंद का सामना कर पाए थे कि वह ऑस्ट्रेलियाई पेसर बेन ड्वेरशुइस की गेंद पर प्ले डाउन हो गए। इस तरह टूर्नामेंट के अहम मुकाबले में बेन ड्वेरशुइस सिर्फ 8 रन का योगदान दे पाए। इस तरह शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 265 रनों का लक्ष्य
वहीं बात करें ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी तो टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 264 रन का स्कोर खड़ा किया। इस तरह टीम इंडिया को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान स्टीव स्मिथ ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंद में 73 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया। स्टीव स्मिथ के अलावा कंगारू टीम की तरफ से एलेक्स कैरी ने अंतिम ओवरों में बैटिंग में अपना कमाल दिखाया। एलेक्स कैरी ने टीम के लिए 57 गेंद में 61 रनों की पारी खेली। उनकी इस दमदार पारी के कारण ऑस्ट्रेलिया टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच पाई।

इसके अलावा गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी ने अपना कमाल दिखाया। मोहम्मद शमी ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। शमी के अलावा वरुण चक्रवर्ती के खाते में भी 2 विकेट आया, जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट निकालकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...