17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के सबसे लकी खिलाड़ी को ही बैठना पड़ रहा है...

टीम इंडिया के सबसे लकी खिलाड़ी को ही बैठना पड़ रहा है बाहर, उनके रहते नहीं हारी टीम

Published on

नई दिल्ली

हर एक टीम में एक लकी चार्म होता है और वो लकी चार्म इस समय टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा हैं, लेकिन उनकी बदकिस्मती कि उनको मौका ही नहीं मिल पा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपक हुड्डा के टीम में रहते हुए टीम कभी हारी नहीं है। ऐसा एक या दो बार नहीं, बल्कि एक दर्जन इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया के साथ हो चुका है, लेकिन उनको फिर भी टीम से बाहर रहना पड़ रहा है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने 5 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच अब तक भारत के लिए खेले हैं, लेकिन एक भी मैच टीम हारी नहीं है। यहां तक कि उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक भी जड़ने में सफल हुए हैं और कुछ मैचों में अच्छे स्कोर भी बनाए हैं। कभी-कभार उन्होंने गेंदबाजी की जिम्मेदारी भी संभाली है और टीम के लिए उस क्षेत्र में भी उपयोगी साबित हुए हैं।

दीपक हुड्डा ने इसी साल फरवरी में ODI क्रिकेट में डेब्यू किया था। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरे थे। उसके बाद से वे पांच मैच वनडे क्रिकेट में और 7 मैच टी20 क्रिकेट में खेल चुके हैं, लेकिन एक भी मैच उनके प्लेइंग इलेवन में रहते भारत हारा नहीं है। हालांकि, मौजूदा समय में प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के कारण उनको मौका नहीं मिल पा रहा है और वे प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...