12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलउफ्फ, इतनी कंजूसी! शमी ने तो हद ही पार कर दी, चार...

उफ्फ, इतनी कंजूसी! शमी ने तो हद ही पार कर दी, चार विकेट लेकर दिल्ली को कर दिया बेदम

Published on

अहमदाबाद

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के 44वें मैच में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गरदा उड़ा दिया। गुजरात के खिलाफ शमी अपनी घातक गेंदबाजी से दिल्ली के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। शमी ने पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को आउट कर सनसनी मचा दी। इसी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी संभलने की कोशिश में ही थी कि राशिद खान ने कप्तान डेविड वॉर्नर को रन आउट कर दिया।

हालांकि शमी का कहर आना तो अभी बाकी था। फिल साल्ट को आउट करने के बाद वॉर्नर का अगला शिकार बने राइली रूसो। राइली रूसो ने 6 गेंद में सिर्फ 8 बनाकर पवेलियन का रुख कर लिया। इसके बाद बारी थी मनीष पांडे की। शमी ने मनीष पांडे को भी सिर्फ एक रन के स्कोर पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट करा दिया। हालांकि प्रियम गर्ग एक छोर पर जरूर अपने पैर जमाने की कोशिश थे लेकिन उन्हें भी शमी ने 10 रन के स्कोर पर आउट दिया।

पावर प्ले में गुजरात ने झटक लिए पांच विकेट
बल्लेबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की हालत इतनी खराब रही कि पावर प्ले में ही गुजरात टाइटंस ने की टीम ने पांच विकेट झटक लिए। इस दौरान चार विकेट सिर्फ शमी के नाम थे। शमी ने गुजरात के लिए कुल चार ओवरों का स्पेल सिर्फ 11 रन खर्च किए थे। शमी के अलावा गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने भी दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा राशिद खान ने भी चार में 28 रन देकर एक विकेट झटके।

अमन खान ने बचाई दिल्ली की लाज
लगातार गिरते विकेट के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमन खान ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। अमन ने 44 गेंद में 51 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन छक्के और इतने ही चौके भी लगाए। अमन खान की इस पारी के बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात के सामने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 130 रन बनाने में सफल रही। अमन के अलावा दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 30 गेंद में 27 रनों का योगदान दिया जबकि रिपल पटेल ने 13 गेंद में 23 रनों की पारी खेली।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...