19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलपहली गेंद पर चौके से खोला खाता और फिर आउट… शतक के...

पहली गेंद पर चौके से खोला खाता और फिर आउट… शतक के बाद बैक टू बैक फेल हुए वैभव सूर्यवंशी

Published on

कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी बैक टू बैक दो मैच में फेल हो गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में तूफानी शतक लगाया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव सिर्फ दो गेंद खेलकर आउट हो गए थे। ऐसा ही कुछ हाल वैभव का कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में हुआ।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि, केकेआर सामने वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर चौके के साथ अपना खाता जरूर खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए। इस तरह सिर्फ चार बनाकर वैभव की पारी का अंत हो गया। वैभव सूर्यवंशी का बैक टू बैक दो मैचों में नहीं चल पाना टीम को भारी पड़ गया है।

राजस्थान ने बैटिंग में किया कमाल
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की। खास तौर से आंद्रे रसेल का बल्ला इस मैच में जमकर गरजा। आंद्रे रसेल केकेआर के लिए पारी में 25 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में रसेल ने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए। रसेल के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी अपना हाथ खोला। रघुवंशी ने 31 गेंद में 44 रनों की पारी खेली।

इन दोनों के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंद में 30 रनों का योगदान दिया। वहीं रहमानुल्ला गुरबाज ने 35 रनों की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह ने 6 गेंद में 19 रन बनाए। इस तरह केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह, महेश तीक्षणा और कप्तान रियान पराग के खाते में एक-एक विकेट आया।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...