22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलपाक क्रिकेट एक्सपर्ट ने लाइव यूट्यूब चर्चा में खोया आपा, वाइफ को...

पाक क्रिकेट एक्सपर्ट ने लाइव यूट्यूब चर्चा में खोया आपा, वाइफ को मारने दौड़ पड़े, हो रही थू-थू

Published on

नई दिल्ली

आज के डिजिटल युग में बड़ी वर्कफ्रोम होम का चलन बढ़ा है। कई बार लेकिन यह कितना भारी पड़ जाता है इसका अंदाजा आपको यह वीडियो देखकर पता चल जाएगा। इस सुविधाजनक तरीका तरीके का बड़ा नुकसान उस समय देखने को मिला जब एक क्रिकेट मैच पर चर्चा कर रहे पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली ने किसी बात पर अपना आपा खो दिया और वाइफ का मारने दौड़ पड़े। यह सब कुछ लाइव वीडियो में चलता रहा। अब इस मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर थू-थू कर रहे हैं।

मोहसिन अली ने खोया आपा, लाइव वीडियो में उठाया हाथ
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियाे हाल ही का है। दरअसल, X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए दो वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेट विशेषज्ञ मोहसिन अली को अपनी पत्नी को मारने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वह YouTube लाइव के दौरान कुछ कहती हैं और इस पर मोहसिन अपना आपा खो देते हैं। वीडियो की शुरुआत एंकर रिजवान हैदर के नेतृत्व में क्रिकेट पर चर्चा से होती है। हालांकि, यह एक आश्चर्यजनक मोड़ लेता है जब एक महिला की आवाज सुनाई देती है और अली उसकी ओर मुड़ते है।

साथी एंकर सहम जाता है, लेकिन वीडियो नहीं रुकता
अली अपनी बाईं ओवर तेजी से हमला करते हैं। इस दौरान उनका साथी एंकर बातचीत जारी रखता है, लेकिन थोड़ा सहम जाता है। एक्स पर पोस्ट वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- YouTube लाइव पर पाकिस्तानी क्रिकेट विशेषज्ञ मोहसिन अली और उनकी पत्नी के बीच छोटी सी कहासुनी। हालांकि, यह घटना शुरू में हास्यास्पद लग सकती है, लेकिन इसने पाकिस्तान में घरेलू हिंसा के मुद्द को इंटरनेशनल लेवल पर ला दिया है। हालांकि, मोहसिन अली ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि उनकी 31 साल पुरानी शादी, उनकी पत्नी और उनके परिवार की सभी महिलाओं के प्रति वह सम्मान करते हैं।

अब हो रही थू-थू
अली के वीडियो जल्दी ही वायरल हो गए, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया हुई। एक यूजर ने टिप्पणी की- यह घरेलू हिंसा का एक रूप है। एक अन्य ने टिप्पणी की- कुछ लोगों के लिए यह सामान्य व्यवहार है। एक यूजर आलोचना करते हुए कहा- आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं?

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...